फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Farooq Abdullah says he is not liable for exodus of kashmiri pandits he heart still weeps for them

फारूक अब्दुल्ला का दावा: कश्मीरी पंडितों की असली गुनहगार 'दिल्ली सरकार', मैं दोषी तो कहीं भी दे देना फांसी

Tue, 22 Mar 2022 04:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 22 Mar 2022 04:43 PM IST
सार

फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर पंडितों के निर्वासन को साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक जांच आयोग बैठाया जाना चाहिए जिससे पता चल सके कि इसके पीछे कौन-कौन था।

विज्ञापन
Farooq Abdullah says he is not liable for exodus of kashmiri pandits he heart still weeps for them
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला - फोटो : ANI

विस्तार

फिल्म कश्मीर फाइल्स अपने रिलीज से पहले से ही विवादों में थी और रिलीज होने के बाद भी तमाम कारणों से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर चल रहे विवाद पर रोजाना किसी न किसी नेता का बयान आता है। अब इसे लेकर ताजा बयान सामने आया है जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला का। एक मीडिया हाउस से बात करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि 1990 में कश्मीर में जो कुछ हुआ वह एक बड़ी साजिश थी और इसी के तहत कश्मीरी पंडितों को भगाया गया था।

विज्ञापन


अब्दुल्ला ने कहा कि वह वक्त बहुत बुरा था जब पंडितों ने कश्मीर छोड़ा। कश्मीरी पंडितों के लिए मेरा दिल आज तक रो रहा है। अब्दुल्ला ने तो ये तक कहा कि कोई कश्मीरी ऐसा नहीं है जो कश्मीरी पंडितों के लिए न रोया हो। सबकी यही तमन्ना है कि वो वापस लौटें क्योंकि उनके बिना कश्मीर अधूरा है।
विज्ञापन


फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर पंडितों के निर्वासन को साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक जांच आयोग बैठाया जाना चाहिए जिससे पता चल सके कि इसके पीछे कौन-कौन था। पूर्व सीएम ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के राज्य छोड़ने के लिए फारूक अब्दुल्ला को जिम्मेदार कहा जा रहा है लेकिन इसका जिम्मेदार मैं नहीं बल्कि वो लोग हैं जो उस वक्त दिल्ली की सत्ता पर विराजमान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'अगर ऐसा हुआ तो जहां चाहें फांसी दे दें'

फारूक अब्दुल्ला ने ये भी कह दिया कि एएस दुल्लत, आरिफ मोहम्मद खान, मोहसर रजा से पूछा जाए कि कश्मीरी पंडितों के कश्मीर छोड़ने की वजह कौन लोग हैं, अगर ये लोग मुझे जिम्मेदार ठहराएंगे तो मुझे जहां चाहे फांसी दे दें। उनका कहना है कि लेकिन इसके पहले एक कमीशन बने जो देखे कि कौन सही है और कौन गलत। 

फिल्म कश्मीर फाइल्स पर बोले- यह फिल्म दिल जोड़ने की बजाय तोड़ रही है

फारूक अब्दुल्ला से जब फिल्म कश्मीर फाइल्स के बारे में पूछा गया तो वह बोले कि अगर इन मसलों को सुलझाना है तो दिल जोड़ने वाली बात होनी चाहिए लेकिन यह फिल्म दिल तोड़ने वाली बात कर रही है। पूरे देश में आग लगा रही है और इसे न बुझाया तो यह मुल्क को शोले की तरह उड़ा देगी।

पूर्व सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी से भी गुजारिश की है कि ऐसी चीजें न करें जिससे हिंदुओं और मुस्लिमों का आपसी प्यार कम हो वरना देश को हिटलर का जर्मनी बनते देर न लगेगी। अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए बोले कि उस वक्त राज्य के मुखिया जगमोहन थे, जो अब नहीं रहे। उन्होंने ही कश्मीरी पंडितों को घाटी से निकलवाया था। उनके घरों तक पुलिस की गाड़ियां भेजी थीं। उन्होंने ये भी कहा कि पंडितों के 800 परिवार आज भी घाटी में हैं लेकिन उन्हें किसी ने हाथ तक नहीं लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed