{"_id":"5d7a722b8ebc3e014c4b534e","slug":"father-killed-himself-over-daughter-wants-to-marry-with-another-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बेटी के समलैंगिक रिश्ते पर पिता ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बेटी के समलैंगिक रिश्ते पर पिता ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 12 Sep 2019 09:58 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 12 Sep 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
पिता ने मारी गोली (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सर्वोच्च अदालत ने भले ही समलैंगिक रिश्ते को मान्यता दे दी हो, लेकिन समाज इसे मान्यता नहीं दे पाया है। शाहदरा जिले के फर्श बाजार में बेटी का एक ऐसा ही रिश्ता पिता बर्दाश्त नहीं कर पाया। बेटी के समलैंगिक होने का पता चलने पर पिता ने उसे समझाने का खूब प्रयास किया, लेकिन बेटी दूसरी युवती से रिश्ता तोड़ने को तैयार नहीं हुई। इसको लेकर पिता-पुत्री का झगड़ा हुआ। बाद में नाराज पिता ने खुद के पेट में गोली मारकर जान दे दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने 60 वर्षीय शख्स का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फर्श बाजार थाना पुलिस ने फिलहाल अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सुंदरलाल (60) (परिवर्तित नाम) परिवार के साथ विश्वास नगर इलाके में रहता था। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटी हैं। सुंदर का इलाके में कपड़ों पर प्रेस करने का काम था। 20 वर्षीय छोटी बेटी की इलाके में ही रहने वाली एक अन्य युवती से दोस्ती हो गई।
विज्ञापन
पहले तो परिवार इसे सामान्य दोस्ती समझता रहा, लेकिन जब नजदीकी ज्यादा देखी तो सुंदरलाल ने बेटी से बात की। उसने जो बताया उसे सुनकर सुंदरलाल और उसके परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटी ने साफ कहा कि वह अपनी सहेली से शादी कर उसके साथ रहना चाहती है। परिवार और रिश्तेदारों ने बेटी को खूब समझाया, लेकिन वह सहेली से अलग होने के लिए राजी नहीं हुई।
मंगलवार रात पिता ने बेटी को एक बार फिर समझाने का प्रयास किया। बात मारपीट तक पहुंच गई। नाराज होकर पिता 9.20 बजे घर से निकल गया। करीब 20 मिनट बाद सुंदर वापस घर पहुंचा और अपने कमरे में जाकर तमंचे से खुद के पेट में गोली मार ली।
गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा था। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। मामले में मृतक की बेटी से भी पूछताछ की जा रही है।