सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Female police personnel will be deployed on 'Ladies Special' buses.

Delhi NCR News: लेडीज स्पेशल बसों में तैनात होंगी महिला पुलिसकर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आउटर दिल्ली के चिह्नित रूटों पर होगी शुरुआत, पैनिक बटन सीधे 112 पीसीआर से जोड़ा जाएगा


मंगलवार को उपराज्यपाल टीएस संधू की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गए निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए दिल्ली सरकार और पुलिस ने एक अहम कदम उठाने का फैसला किया है। अब दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की लेडीज स्पेशल बसों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही बसों में लगे पैनिक बटन को सीधे दिल्ली पुलिस की 112 आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली (पीसीआर) से जोड़ा जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।



यह फैसला मंगलवार को उपराज्यपाल टीएस संधू की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में दिल्ली पुलिस और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों के अनुसार, शुरुआत में यह व्यवस्था उन चिह्नित रूटों पर लागू की जाएगी, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं सफर करती हैं और सुरक्षा संबंधी चुनौतियां अधिक मानी जाती हैं। इनमें आउटर दिल्ली के कई लंबे और अपेक्षाकृत दूरस्थ रूट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उपराज्यपाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसी के तहत दिल्ली पुलिस से लेडीज स्पेशल बसों में विशेष रूप से सुबह और शाम के व्यस्त समय में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती करने का अनुरोध किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली पुलिस आवश्यक महिला कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। इसके अतिरिक्त महिला होमगार्ड मार्शलों को भी बसों में तैनात किया जा सकता है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और मजबूत बनाया जा सके। इससे महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान तत्काल सहायता उपलब्ध हो सकेगी और असामाजिक तत्वों पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन




बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय बसों में स्थापित पैनिक बटन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने को लेकर लिया गया। वर्तमान में बसों में लगे पैनिक बटन से मिलने वाले अलर्ट की प्रक्रिया अलग है, लेकिन अब इन्हें सीधे दिल्ली पुलिस की 112 आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली से जोड़ा जाएगा। इससे किसी महिला यात्री द्वारा पैनिक बटन दबाने पर सूचना सीधे पुलिस नियंत्रण कक्ष तक पहुंचेगी और नजदीकी पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के लिए भेजा जा सकेगा। अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं के लिए सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसी सोच के तहत लेडीज स्पेशल बसों का संचालन पूरी तरह महिला स्टाफ के जरिए करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। इन बसों में चालक, परिचालक और सुरक्षा व्यवस्था में महिला कर्मियों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed