दिल्ली की ओर फिर लौटे सितारे: आमिर की इस मूवी में दिखेगा यमुना घाट और लाल किला, कमल हासन ने भी यहां की शूटिंग
पिछले कुछ सालों में दिल्ली में फिल्मों की शूटिंग होना कम हो गया था। फिल्म निर्माता ये मानने लगे थे कि दिल्ली में फिल्मों की शूटिंग करना मंहगा है। लेकिन एमसीडी की एकीकृत फिल्म शूटिंग नीति के कारण फिल्म निर्माताओं की सोच में बदलाव आया है और वे फिर से दिल्ली में शूटिंग करने के लिए लौटे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में दिल्ली के यमुना घाट और लाल किले की भव्यता नजर आएगी। लाल किले के पिछले हिस्से और निगम बोध घाट की ओर फिल्म के कई महत्वपूर्ण शॉट्स फिल्माए गए हैं।
इसके अलावा हाल ही में एक और फिल्म सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ की शूटिंग भी चांदनी चौक में सुप्रसिद्ध कोतवाली चौक पर हुई है। इन फिल्मों की शूटिंग एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में की गई है। नामचीन फिल्म स्टार्स का एक बार फिर से दिल्ली में शूटिंग करने के लिए लौटना, बेहतरीन फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के लिहाज से दिल्ली के लिए अच्छे संकेत हैं। इससे दिल्ली में राजस्व आएगा। फिल्म शूटिंग बढ़ने से दिल्ली के पर्यटक स्थलों का अच्छे से रखरखाव होगा।
पिछले कुछ सालों में दिल्ली में फिल्मों की शूटिंग होना कम हो गया था। फिल्म निर्माता ये मानने लगे थे कि दिल्ली में फिल्मों की शूटिंग करना मंहगा है। लेकिन एमसीडी की एकीकृत फिल्म शूटिंग नीति के कारण फिल्म निर्माताओं की सोच में बदलाव आया है और वे फिर से दिल्ली में शूटिंग करने के लिए लौटे हैं।
6 अनुमतियां, 1.20 लाख राजस्व
एमसीडी ने करीब पांच महीने में दिल्ली में फिल्म शूटिंग के लिए 6 अनुमति दी और जीएसटी समेत कुल 1,20,360 रुपये फीस के रूप में प्राप्त किए। एमसीडी अधिकारियों को उम्मीद है कि आमिर खान और कमल हासन जैसे फिल्म स्टार्स ने हाल ही में अपनी फिल्मों की शूटिंग दिल्ली में खत्म की है। इससे बॉलीवुड में अच्छा संदेश जाएगा।
पर्यटन स्थलों के लिए अच्छे संकेत
बीते कुछ माह की भीतर चांदनी चौक, नेहरू प्लेस मार्केट, लोधी रोड पर मेहरचंद मार्केट और जामा मस्जिद जैसे एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में कई अन्य स्थानों पर फिल्मों, शॉर्ट फिल्मों और एड फिल्मों की शूटिंग की गई है। एमसीडी अधिकारियों ने कहा है कि आमिर खान और कमल हासन जैसे सुपरस्टार्स ने अपनी फिल्मों के लिए फिर से दिल्ली की तरफ रुख करना शुरू किया है। यह दिल्ली के पर्यटक स्थलों के लिए अच्छे संकेत हैं। पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली में फिल्मों की शूटिंग घट गई थी और शूटिंग क्षेत्र बरेली, लखनऊ, वाराणसी जैसे शहरों की तरफ शिफ्ट हो गए थे।
बदली फिल्म शूटिंग नीति सबसे सरल-सस्ती
एमसीडी की फिल्म शूटिंग नीति दिल्ली में पुरातत्व विभाग, डीडीए, एनडीएमसी, दिल्ली पर्यटन, रेलवे जैसे हितधारकों से सस्ती है। इन सबके अधिकार क्षेत्र में दिल्ली में अनेक फिल्मों की शूटिंग की गई है। बीते दिसंबर में निगम ने नई नीति ले आया, जिसके अंतर्गत फिल्म की शूटिंग की अनुमति लेना बहुत सरल और सस्ता है।
- पहले 10,000 रुपये पंजीकरण शुल्क, अब 2,000 रुपये (अतिरिक्त 18% जीएसटी)
- 8 घंटे शूटिंग स्लॉट, पहले तीनों निगमों में अलग-अलग फीस थी, अब 15,000 रुपये (अतिरिक्त 18% जीएसटी)
- 24 घंटे शूटिंग स्लॉट, पहले 75,000 रुपये लगते थे, अब 25,000 रुपये (अतिरिक्त 18% जीएसटी)
- पहले अनुमति मिलने में 15 दिन समय लगता था, अब तत्काल अनुमति दी जा रही।
- वैनिटी पार्किंग के लिए सामान्य फीस (जहां पार्किंग की जगह उपलब्ध है)
- शूटिंग क्षेत्र में एमसीडी के दो सिविल गार्ड भी तैनात होंगे।
- 44 जगहें शूटिंग के लिए चिन्हित, चांदनी चौक, जामा मस्जिद, नेहरू प्लेस, मेहरचंद मार्केट सबसे पसंदीदा स्पॉट।
- दिल्ली को फिल्म शूटिंग हब बनाने के लिए फिल्म निर्माताओं के साथ समीक्षा बैठक के बाद यह कदम उठाया।