गिरफ्तार हो सकते हैं 'आप' के दो विधायक
बुराड़ी से आप के विधायक संजीव झा ने एक सिपाही पर पिस्टल तानने का आरोप लगाया है। इस घटना के विरोध में आप समर्थकों ने बुराड़ी थाने का देर रात घेराव कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, बुराड़ी से संजीव झा अपहरण के एक मामले में जांच की जानकारी लेने के थाने गए थे। उनका आरोप है वहां पर सिपाही ने उनसे बदसलूकी की और विरोध करने पर पिस्टल तान दी।
इस घटना की जानकारी जब आप कार्यकर्ताओं व समर्थकों को मिली तो उन्होंने भारी संख्या में जमा होकर थाने का घेराव किया।
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों को शांत करने का प्रयास किया। इस बीच आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई और पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।
इसके बाद पुलिस ने आप के दो विधायक संजीव झा के खिलाफ हिंसा भड़काने का मामला दर्ज कर लिया। वहीं संजीव झा ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिसकर्मी ने संजीव झा पर रायफल तानने के बाद कहा कि, 'पुलिस स्टेशन से बाहर जाइए, वरना रायफल से विधायक बना देंगे।' पुलिस अधिकारी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि विधायक व सिपाही के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ।
नहीं हुई है विधायक की गिरफ्तारी
पुलिस ने आप विधायक के खिलाफ एसआई अजय कुमार की शिकायत पर बुराड़ी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 147/148/149/ 186/353/323/427/506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
कल रात पुलिस स्टेशन के बाहर हुई हिंसा के बाद 9 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए और 4-5 गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। जानकारी मिली है कि हिंसा के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि बुराड़ी पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में बुराड़ी के विधायक संजीव झा और मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी का भी दर्ज है, लेकिन इन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।