फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   From troubleshooter to developer... Ganesh Festival conveys a developed India

Delhi NCR News: विघ्नहर्ता से विकासकर्ता तक... गणेश महोत्सव से विकसित भारत का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
From troubleshooter to developer... Ganesh Festival conveys a developed India
गणपति के हाथों में ड्रोन और ब्रह्मोस, गणेश महोत्सव से विकसित भारत का संदेश।  चिराग स्टोरी
- लक्ष्मी नगर का महाराजा गणेश महोत्सव के सिल्वर जुबली पर आत्मनिर्भर भारत और तकनीकी प्रगति की झलक, द्वादश ज्योतिर्लिंग थीम पर सजेगा भव्य पंडाल
विज्ञापन





चिराग गुप्ता
पूर्वी दिल्ली। लक्ष्मी नगर में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध दिल्ली का महाराजा गणेश महोत्सव का इस वर्ष सिल्वर जुबली समारोह श्रद्धा के साथ-साथ विकसित भारत और आत्मनिर्भरता का संदेश भी देगा। श्री गणेश सेवा मंडल, दिल्ली की ओर से आयोजित महोत्सव की इस बार की थीम विघ्नहर्ता से विकासकर्ता, 25 साल की आस्था, 2047 के विकसित आधुनिक भारत का संकल्प रखी गई है।
श्री गणेश सेवा मंडल, दिल्ली के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र लड्डा ने बताया कि महोत्सव के जरिए धार्मिक आस्था को देश की वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों से जोड़ने का प्रयास किया गया है। पंडाल में विराजमान गणपति की प्रतिमा के हाथों में मेड-इन-इंडिया ड्रोन, ब्रह्मोस मिसाइल और सेमीकंडक्टर की प्रतीकात्मक प्रस्तुति दिखाई जाएगी। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं और युवाओं को आत्मनिर्भर भारत तथा देश की तकनीकी प्रगति का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

सिल्वर जुबली के विशेष अवसर पर पंडाल को द्वादश ज्योतिर्लिंग की थीम पर तैयार किया जाएगा। श्रद्धालुओं को एक ही परिसर में देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की झलक देखने का अवसर मिलेगा। धार्मिक वातावरण के साथ पंडाल की सजावट भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का भी परिचय कराएगी। महोत्सव के दौरान अनेकता में एकता की थीम पर भव्य कलश शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। इसमें विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और लोक कला की झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों का कहना है कि पिछले 25 वर्षों में यह महोत्सव धार्मिक आयोजन से आगे बढ़कर सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का मंच बना है। इस बार विकसित भारत-2047 के संकल्प को केंद्र में रखकर युवाओं को देश की उपलब्धियों, तकनीकी क्षमता और भविष्य की संभावनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed