सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   22 centers set up in Ghaziabad for the NEET exam.

Ghaziabad: नीट की परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 22 केंद्र, 10 हजार से अधिक छात्र देंगे एग्जाम

माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Akash Dubey Updated Tue, 16 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
सार

21 जून की नीट-यूजी परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी की है। 22 केंद्रों पर 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। नकल रोकने को कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

22 centers set up in Ghaziabad for the NEET exam.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File photo
विज्ञापन

विस्तार

21 जून को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में परीक्षा के लिए कुल 22 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।



जिला प्रशासन के अनुसार नीट की परीक्षा रद्द होने के बाद अब सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। परीक्षार्थियों की प्रवेश से पहले सघन जांच की जाएगी तथा बिना वैध प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के किसी को भी केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी है, ताकि सुरक्षा जांच और अन्य औपचारिकताओं के कारण किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही अभिभावकों से भी परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील की गई है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed