{"_id":"6a32f5b800606ae18c0e4cd0","slug":"suspicion-raised-that-council-school-staff-murdered-the-son-shahibabad-news-c-30-gbd1013-911528-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: परिषदीय विद्यालय के स्टाफ पर बेटे की हत्या करने की जताई आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: परिषदीय विद्यालय के स्टाफ पर बेटे की हत्या करने की जताई आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजियाबाद। सेवानिवृत्त वायु सैनिक ने बुलंदशहर के परिषदीय विद्यालय के हेड मास्टर सहित अन्य स्टाफ और पाइपलाइन बिछाने वाले ठेकेदार और उसके साथियों पर बेटे की हत्या कर वारदात को सड़क हादसा दर्शाने का आरोप लगाया है। बेटे की मौत के छह माह बाद नंदग्राम पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि करहेड़ा कॉलोनी साहिबाबाद में रहने वाले वायु सेना से सेवानिवृत्त खजान सिंह के मुताबिक उनका बेटा आयुष प्रताप सिंह आईआईटी में मेंस परीक्षा की तैयारी घर पर ही कर रहा था। आयुष 28 दिसंबर 2025 को घर से बाइक पर दही लेने के लिए निकला था। आधे घंटे बाद अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया कि उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो पुलिस ने उनके बेटे के शव को मोर्चरी भेज दिया था। परिजनों ने भी इसे सड़क हादसा मान लिया था। खजान सिंह के मुताबिक फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट के मुताबिक हेलमेट के सपोर्टर के निशान उनके बेटे के शव पर मिले, साथ ही नाक और सिर में चोट पाई गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाक टूटने से सांस न लेने पर बेटे की मौत की पुष्टि हुई। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने सीसीटीवी खंगाले तो उनका बेटा बाइक पर अकेले हेलमेट लगाए तीन किलोमीटर पहुंचा। जहां सीसीटीवी नहीं थे वहां उनका बेटा लोगों को पड़ा मिला। ऐसे में उन्हें संदेह हुआ। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर फिलहाल केस दर्ज कर लिया है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
.....
ये बताई हत्या की वजह
खजान सिंह का आरोप है कि सेवानिवृत्त होने के बाद वह बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र के गांव बाघऊ स्थित परिषदीय स्कूल में बतौर अध्यापक नौकरी करने लगे। परिषदीय स्कूल और गांव में पाइपलाइन बिछाने का काम ठेकेदार और उसके स्टॉफ ने किया था। घटिया सामग्री की शिकायत उन्होंने ग्रामीणों से की। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से की। ठेकेदार पर इस मामले में कार्रवाई भी हुई। उसके बाद इसी ठेकेदार को उनके निवास करहेड़ा साहिबाबाद में लाइन बिछाने का ठेका मिल गया। उनके गांव में उन्हें ठेकेदार मिला तो ठेके की जानकारी हुई। पीड़ित का आरोप है कि ठेकेदार और उसके सहयोगियों और परिषदीय स्कूल के हेडमास्टर व स्टॉफ ने योजना बनाकर उनके बेटे को घर से तीन किलोमीटर दूर बुलाकर हत्या कर दी और सड़क हादसा दर्शा दिया।