{"_id":"6a32e8939e52e67f42028d3c","slug":"allegation-of-seizing-religious-items-from-a-temple-in-surya-enclave-commotion-at-the-kotwali-police-station-shahibabad-news-c-30-gbd1013-911364-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सूर्या एन्क्लेव में मंदिर की धार्मिक सामग्री पर कब्जे का आरोप, कोतवाली में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सूर्या एन्क्लेव में मंदिर की धार्मिक सामग्री पर कब्जे का आरोप, कोतवाली में हंगामा
विज्ञापन
नगर कोतवाली में हंगामा करते सूर्या एंक्लेव के लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजियाबाद। सूर्या एन्क्लेव स्थित पार्क में बने मंदिर को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। आरोप है कि समझौते के बावजूद एक दंपती ने मंदिर के गर्भगृह से धार्मिक सामग्री और आस्था से जुड़े स्वरूप अपने घर ले जाकर कब्जा कर लिया। इससे नाराज श्रद्धालुओं ने बुधवार को नगर कोतवाली का घेराव कर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने दंपती के खिलाफ तहरीर भी दी है।
कोतवाली पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बताया कि सूर्या एन्क्लेव के पार्क में वर्षों पुराना मंदिर स्थित है। इसकी देखरेख एक दंपती करता है। पार्क की दीवार, टिन शेड व अन्य निर्माण को लेकर 4 जून की शाम दंपती और श्रद्धालुओं के बीच विवाद हुआ था। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अमित चौधरी के अनुसार, विवाद के अगले दिन 15 जून को दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया था।
समझौते के तहत पार्क में बनी दीवार का खर्च 44,500 रुपये तय हुआ, जिसे चंदा एकत्र कर दंपती को दे दिया गया। आरोप है कि इसके बाद भी दंपती ने मंदिर परिसर से धार्मिक सामग्री व आस्था से जुड़े स्वरूप हटा लिए और अपने घर ले गए। साथ ही टिन शेड और मुख्य द्वार कबाड़ी को दिए जाने की भी बात सामने आई। इससे आक्रोशित श्रद्धालु दोपहर में नगर कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। काफी देर तक चली गहमागहमी के बाद आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने लिखित तहरीर दी।
विज्ञापन
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि मामला दो पक्षों के बीच मंदिर के अधिकार और संपत्ति को लेकर विवाद का है। दोनों पक्षों से बातचीत की गई है। तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच जारी है।