{"_id":"6a3388a3b336f328d90c9566","slug":"op-rajbhar-wrote-on-x-split-in-sp-inevitable-and-that-son-of-rebellious-ballia-will-provide-leadership-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: ओपी राजभर की पोस्ट ने सपा में मचाई खलबली, लिखा- टूट होकर रहेगी; बागी बलिया का लाल करेगा नेतृत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: ओपी राजभर की पोस्ट ने सपा में मचाई खलबली, लिखा- टूट होकर रहेगी; बागी बलिया का लाल करेगा नेतृत्व
डिजिटल टीम, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
सार
प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर की सोशल मीडिया पोस्ट ने सपा में एक बार फिर खलबली मचा दी है। उन्होंने लिखा कि सपा में टूट होकर रहेगी। बागी बलिया का लाल इस बार नेतृत्व करेगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
ओपी राजभर की पोस्ट ने सपा में मचाई खलबली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपी में समाजवादी पार्टी क्या टूटने जा रही है? बीते कुछ समय से भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेता लगातार सपा में टूट की बात कह रहे हैं। इसी बीच सुभासपा अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने एक्स पर पोस्ट करके सरगर्मी और बढ़ा दी है।
उन्होंने लिखा कि, 'कल से सब पूछ रहे हो कि सपा में क्या टूट होने वाली है? तो सुनो! सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की 'बागी भूमि' का एक लाल करेगा। और करे भी क्यों न?'
विज्ञापन
विज्ञापन
इतना ही नहीं उन्होंने आगे लिखा कि, 'कल जिस तरह से सपा कार्यालय में सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया गया, उससे 'बागी बलिया' का लाल बहुत आहत है। योजना पहले से थी, लेकिन कल की घटना ने आग में घी डालने का काम कर दिया। उन्होंने दावा किया कि टूट होकर रहेगी।'
अपनी पोस्ट में मंत्री ने आगे लिखा कि, 'मेरी एक प्रतिक्रिया पर जिस तरह से पूरा सैफई खानदान मुझे गाली देने और सफाई देने में जुट गया है, उससे ज्यादा बेहतर है कि अखिलेश बाबू ट्विटर और पीसी वाली नेतागिरी छोड़कर अब सांसद बचाओ अभियान शुरू कर दें। दुखी एवं निराश सांसदों के घर जाकर उनसे माफी मांगें।'