सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Filthy drain water floods Deputy CM Keshav Maurya residence in Lucknow no resolution despite complaints

UP: जनता तो जनता डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी परेशान, घर में भरा नाले का गंदा पानी; शिकायत के बाद भी निदान नहीं

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 18 Jun 2026 10:12 AM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास पर पिछले पांच दिनों में दूसरी बार नाले और सीवर का गंदा पानी भर गया। शिकायत और निरीक्षण के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान न होने पर उपमुख्यमंत्री कार्यालय ने नगर निगम के प्रति कड़ी नाराजगी जताई है। आगे पढ़ें पूरी खबर... 

Filthy drain water floods Deputy CM Keshav Maurya residence in Lucknow no resolution despite complaints
केशव मौर्य के घर भरा नाले का गंदा पानी। - फोटो : आर्काइव।
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी लखनऊ में बारिश से पहले ही नाला चोक होने के कारण पिछले पांच दिन में दो बार उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास के अंदर गंदा पानी भर चुका है। शिकायत के बाद भी समस्या का पूरी तरह निदान न होने से वह नाराज हैं। इस बाबत उनके कार्यालय ने पत्र लिखकर कड़ी नाराजगी जताई है।


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद का आवास सात कालिदास मार्ग है। पिछले एक सप्ताह में यहां कई बार नाले का पानी घर के अंदर लॉन में भर चुका है। 12 जून को जब पानी भरा था तो नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और पानी निकालकर चली आई थी। टीम ने ये भी कहा था कि अगले दिन आकर वह समस्या का स्थायी निदान करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नगर आयुक्त को पत्र भेजकर अवगत कराया

मंगलवार को फिर लॉन में गंदा पानी भर गया। इससे उपमुख्यमंत्री बहुत नाराज हुए। उनके निजी सचिव ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर कहा है कि उपमुख्यमंत्री के आवास के अंदर सीवर-नाले का पानी आ रहा है। इस बारे में निगम के जनसंपर्क अधिकारी को अवगत कराया गया था। 

आवास पर निरीक्षण के लिए जेई प्रतिमा यादव एवं किशोरी लाल पहुंचे थे। दोनों ने आश्वासन दिया कि अगले दिन समस्या का समाधान करा दिया जाएगा, लेकिन समाधान हुआ नहीं। गंदा पानी फिर आवास के अंदर जमा हो गया है। ऐसे में समस्या दूर कराने में लापरवाही करने वाले संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
 

हर साल बारिश में आवास में पानी भरता है

जानकारों ने बताया इन अधिशासी अभियंता अतुल मिश्रा अवकाश पर हैं और सहायक अभियंता अवधेश सिंह ड्यूटी पर हैं। उनको वहां पर जाना चाहिए था मगर वह मौके पर नहीं गए। यदि वह जाते तो समस्या दूर हो जाती। जानकारों ने यह भी बताया कि हर साल बारिश में आवास में पानी भरता है, मगर अब तक स्थायी हल नहीं किया गया।

प्रभारी नगर आयुक्त अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि समस्या की जानकारी मिलने पर टीम गई थी। पानी को निकलवाकर आई। पूरी तरह समस्या कैसे दूर होगी उसका उपाय किया जाएगा। इस बारे में टीम को निर्देश भी दिए गए हैं जो भी स्थायी उपाय हो सकते हैं, वह किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed