सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Couple duped of Rs 1.5 lakh in the name of getting a job abroad

Ghaziabad News: विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर दंपती ने डेढ़ लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Couple duped of Rs 1.5 lakh in the name of getting a job abroad
विज्ञापन
लोनी। विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर दंपती ने गिरी मार्केट निवासी शाहबाज से 1.5 लाख रुपये ठग लिए। अदालत के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित शाहबाज ने अदालत को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि एसएलएफ निवासी मो. तारिक उर्फ राहिब और उसकी पत्नी तबस्सुम से उनकी मुलाकात थी। दंपती ने दो वर्ष पहले दुबई में अपने परिचित की कंपनी में नौकरी दिलाने की बात कही थी। दंपती ने इसके एवज में उनसे डेढ़ लाख रुपये मांगे। पीड़ित का आरोप है कि 30 सितंबर 2024 को घर बुलाकर रुपये लिए और तीन अक्तूबर की हवाई जहाज की टिकट और वीजा दे दिया। जब वह कागजों की जांच कराने दो अक्तूबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुंचे तो सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए। उनकी तरह कई और लोगों से भी रुपये लिए गए थे और वे भी एयरपोर्ट पर मिले। ठगी का एहसास होने पर दंपती से अपने रुपये मांगने गए तो महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर फंसाने की धमकी दी और घर से भगा दिया। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इसके बाद अदालत की शरण में गए तो रिपोर्ट दर्ज के आदेश दिए गए। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि माननीय न्यायालय के आदेश पर दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed