सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   girl molested after asking for repayment when her father and brother protested they attack with butt

गाजियाबाद में दबंगई: उधारी मांगने पर युवती से अभद्रता, विरोध पर पिता-भाई को कट्टे की बट से पीटा, किया लहूलुहान

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 26 Mar 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
सार

उधारी के पैसे मांगने पर युवकों ने दुकानपर बैठी युवती से अभद्रता की। जिसका विरोध करने पर परिवार के ऊपर दबंगों ने कट्टे की बट से हमला कर दिया।  थाने में चार नामजद और चार अन्य के खिलाफ शिकायत दी है। 

girl molested after asking for repayment when her father and brother protested they attack with butt
गाजियाबाद में दबंगों का हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वेव सिटी थाना क्षेत्र के गांव में घटना बुधवार रात लगभग साढ़े आठ बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी घर के पास ही परचून की दुकान पर थी। तभी गांव के लड़के दुकान पर सेंट्रो कार में आये। कुछ सामान मांगने लगे तो युवती ने उनसे पहले पिछले सामान की उधारी के 1200 सौ और पिता के एक हजार रुपए मांगे। 

Trending Videos


तभी युवकों ने उसके साथ गाली-गलौच और अभद्रता करनी शुरू कर दी। युवती ने आवाज लगाकर अपने पिता व भाई को बुलाया। जब इन्होंने युवकों को ऐसा करने का विरोध किया तो युवकों ने युवती व इसके पिता और भाई के साथ अवैध तमन्चे की बट से जमकर मारपीट की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे युवती व इसके पिता और भाई लहुलुहान हो गये। आरोप है कि युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। युवती के पिता ने गांव के ही 4 युवकों को नामजद व 4 अन्य के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है, मारपीट में दोनों पक्षों के चोटे हैं, मेडिकल परीक्षण कराया गया है,जांच-पड़ताल की जा रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed