{"_id":"69c98139a7ddc4aa9208b421","slug":"caste-related-abuses-were-hurled-at-a-contractor-carrying-out-construction-work-and-an-fir-was-lodged-against-eight-people-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17198-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को दी जाति सूचक गालियां, आठ पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को दी जाति सूचक गालियां, आठ पर प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लोनी के बेहटा हाजीपुर निवासी हरीश कुमार ने टीलामोड़ थाने में आठ लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, मारपीट और धमकाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपियों में लोनी बॉर्डर के रहने वाले बबलू मावी, योगेंद्र मावी, विक्रांत उर्फ गोली व अन्य लोग शामिल हैं। आरोप है कि निर्माण कार्य कराते समय आरोपियों ने पीड़ित और उनके श्रमिकों को जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की और निर्माण कार्य बंद करा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दर्ज मामले में हरीश कुमार ने बताया कि वह भवन निर्माण की ठेकेदारी का काम करते हैं। 19 मार्च को वह श्रमिक अशोक, सुखवीर व अन्य लोगों के साथ टीलामोड़ क्षेत्र स्थित शॉपिंग मॉल के पास प्लॉट पर निर्माण कार्य करा रहे थे। तभी विक्रांत उर्फ गोलू, बबलू मावी, अमन, फौजी, रंजन उर्फ चिंटू, कालू व करण सिंह वहां पहुंचे और जाति सूचक अपशब्द कहते हुए गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट करना शुरू कर दिया और काम बंद करके भागने को कहा। काम बंद न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि श्रमिक सुखवीर का मोबाइल फोन तोड़ा और इस दौरान उसकी जेब में रखे 3200 रुपये भी गिर गए। साथ ही श्रमिक को बुरी तरह पीटा भी गया। मारपीट में श्रमिक अशोक कुमार को भी काफी चोट आई। पीड़ित ने बताया कि पारिवारिक कार्यों के चलते वह उस दौरान शिकायत नहीं कर पाए। उन्होंने 28 मार्च को पुलिस से शिकायत की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष पूर्व से एक-दूसरे को जानते हैं। पहले भी विवाद की बात सामने आई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos