{"_id":"69ca1f137a58840e000afe2f","slug":"fearless-goons-attacked-a-journalist-with-sticks-in-ghaziabad-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: गाजियाबाद में बेखौफ दबंगों ने पत्रकार पर बरसाए लाठी-डंडे, किया हवाई फायर, देखें पूरा वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गाजियाबाद में बेखौफ दबंगों ने पत्रकार पर बरसाए लाठी-डंडे, किया हवाई फायर, देखें पूरा वीडियो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:04 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली गेट क्षेत्र में एक पत्रकार पर 10 से अधिक दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला किया और हवाई फायरिंग की। वह घायल होकर बेसुध हो गए। पुलिस निगरानी कैमरे की फुटेज से आरोपियों की पहचान कर रही है।
डंडा लेकर दौड़ाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के गाजियाबाद जिले के दिल्ली गेट क्षेत्र में एक समाचार पत्र के पत्रकार पर 10 से अधिक दबंगों ने जमकर लाठी डंडे बरसाए और तमंचे से हवाई फायरिंग भी की। इससे वह बुरी तरह घायल होकर बेसुध हो गए। मामले की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें देखा जा सकता है कि हमलावर डंडे लेकर हमला कर रहे हैं।
Trending Videos
आरोप है कि सूचना देने के एक घंटे बाद कोतवाली पुलिस वारदात वाली जगह पहुंची। इस संबंध में एडिशनल डीसीपी राज करन नैय्यर ने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की पहचान की जा रही है। पीड़ित को एमएमजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया कि पुलिस की लापरवाही की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन