सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girls going to coaching classes were molested in public, their mobile numbers were forcibly demanded.

Ghaziabad News: कोचिंग जा रही छात्राओं से सरेराह छेड़छाड़, जबरन मांगा मोबाइल नंबर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Girls going to coaching classes were molested in public, their mobile numbers were forcibly demanded.
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र में शोहदों की हिम्मत इतनी बुलंद हो गई कि कोचिंग जा रही छात्राओं को रोककर छह-सात लड़कों ने छेड़छाड़ की। जबरन मोबाइल नंबर लिया और अभद्र टिप्पणी भी की।
Trending Videos

छात्राओं ने घर पहुंचकर जब परिवार वालों को बताया तब एक छात्रा की मां ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। मामला 21 मार्च का है। पुलिस ने 28 मार्च की रात प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उनकी दो बेटियां और पड़ोसी की बेटी नोएडा सेक्टर 62 में कोचिंग पढ़ने जाती हैं। 21 मार्च को तीनों किशोरियां घर से कोचिंग के लिए निकली थीं। तभी प्रेम विहार स्थित शराब ठेके के पास छह सात लड़के मिले, जिन्होंने बेटियों को रोक लिया। काफी देर शोहदे फब्तियां कसते रहे। इसके बाद जबरन मोबाइल नंबर ले लिया। बताया कि पहले भी आरोपी कई बार आते-जाते समय इस तरह की हरकतें कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed