{"_id":"69ca25e2e68e9570d00336f5","slug":"video-brazen-miscreants-rained-sticks-and-batons-upon-a-journalist-and-fired-shots-in-the-air-video-viral-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गाजियाबाद में बेखौफ दबंगों ने पत्रकार पर बरसाए लाठी डंडे, किया हवाई फायर, देखें पूरा वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गाजियाबाद में बेखौफ दबंगों ने पत्रकार पर बरसाए लाठी डंडे, किया हवाई फायर, देखें पूरा वीडियो
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के दिल्ली गेट क्षेत्र में एक समाचार पत्र के पत्रकार पर 10 से अधिक दबंगों ने जमकर लाठी डंडे बरसाए और तमंचे से हवाई फायरिंग भी की। इससे वह बुरी तरह घायल होकर बेसुध हो गए। मामले की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें देखा जा सकता है कि हमलावर डंडे लेकर हमला कर रहे हैं। आरोप है कि सूचना देने के एक घंटे बाद कोतवाली पुलिस वारदात वाली जगह पहुंची। इस संबंध में एडिशनल डीसीपी राज करन नैय्यर ने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की पहचान की जा रही है। पीड़ित को एमएमजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया कि पुलिस की लापरवाही की भी जांच की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।