Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Former BJP state president, who reached Jhansi, said – SP created a mafia system in the state, which ended in the Yogi government.
{"_id":"69c9ceadd5cbb133770c8826","slug":"video-former-bjp-state-president-who-reached-jhansi-said-sp-created-a-mafia-system-in-the-state-which-ended-in-the-yogi-government-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी पहुंचे बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बोले- सपा ने प्रदेश में माफिया तंत्र खड़ा किया, योगी सरकार में हुआ समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी पहुंचे बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बोले- सपा ने प्रदेश में माफिया तंत्र खड़ा किया, योगी सरकार में हुआ समाप्त
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 06:45 AM IST
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में हर जिले में एक-एक माफिया होता था। सपा ने पूरे राज्य में माफिया तंत्र खड़ा किया। योगी सरकार में ये समाप्त हुआ है। अब प्रदेश में कानून का राज है। योगी मॉडल की चर्चा देशभर में हो रही है। रविवार को वह सखी के हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि युद्ध के समय भी केंद्र सरकार देश के लोगों की ऊर्जा जरूरतों को पूरा कर रही है। दुनिया में अनिश्चितता का माहौल है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकास यात्रा के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। विपक्ष का एजेंडा समाज में अनिश्चितता और नकारात्मक एजेंडा चलाने का है। देश की जनता ये सब जानती है। आगामी विधानसभा चुनाव में केंद्र और प्रदेश सरकार के कामों का लेखा-जोखा जनता के बीच रखेंगे। 2027 में फिर बीजेपी की सरकार बनेगी। इस दौरान एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।