{"_id":"69c94575aa7458dc81034e47","slug":"video-bjp-elected-and-ex-officio-office-bearers-honored-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा के निर्वाचित एवं पदेन पदाधिकारियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के निर्वाचित एवं पदेन पदाधिकारियों को किया सम्मानित
अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा की ओर से रविवार को दिव्य सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचित एवं पदेन पदाधिकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने कहा कि हम सभी को मिलजुलकर रहना चाहिए, समाज को संगठित करने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। वहीं डॉ. प्रदीप शर्मा ने कहा कि हमें अपनी बुद्धि कौशल से समाज में फैली हुई कुरूतियों को दूर करना चाहिए। इस अवसर पर अनिल कुमार शर्मा महानगर व सुनील कुमार शर्मा ने महिला शाखा का गठन किया, उषा शर्मा को अध्यक्ष व सविता शर्मा को महामंत्री मनोनीत किया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचित एवं पदेन पदाधिकारी को सम्मानित किया गया, जिसमें सुनीता शर्मा, विजय लक्ष्मी पंडित, अमित शर्मा, विशाल त्यागी, अभिषेक चौबे, विमल शर्मा सहित कई पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुधांशु कौशिक ने किया। इस मौके पर सचिन शंखधार, अमित शर्मा, रणवीर शर्मा, अभिषेक चतुर्वेदी, सतेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।