{"_id":"69c8eb29f4676cc2fc0d4774","slug":"video-mosquito-infestation-rises-threat-of-dengue-and-malaria-looms-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का खतरा; तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का खतरा; तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग
आगरा में मच्छर का प्रकोप बढ़ने से लोगों को खुजली, एलर्जी हो रही है। डेंगू-मलेरिया का भी खतरा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग 1 अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू करेगा। इसमें टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करते हुए स्क्रीनिंग भी करेंगी। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि शहर और देहात क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 50- 50 रैपिड किट उपलब्ध करा दी गई हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में एलाइजा किट से जांच होगी। यहां भी स्टॉक है। शहर-देहात में 112-112 क्षेत्रों में संबंधित विभागों को फॉगिंग-सफाई के लिए अवगत करा दिया है। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि अभी डेंगू का खतरा नहीं है। जनवरी में डेंगू के तीन और मलेरिया का एक मरीज मिला था। अभी तक नया कोई मरीज नहीं मिला है। अभी क्यूलेक्स प्रजाति का मच्छर काट रहा है। इससे अपने क्षेत्र में बीमारी नहीं होती है। ये गंदे पानी और अंधेरे में पनपता है। ऐसे में आसपास साफ-सफाई रखें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।