{"_id":"6addc60cd1efa1370f0b1c69","slug":"mlc-candidate-ambrish-pal-singh-stated-that-voting-was-not-impartial-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: 'निष्पक्ष नहीं थी मतदान की प्रक्रिया', निर्दलीय प्रत्याशी ने उठाए सवाल; चुनाव आयोग से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: 'निष्पक्ष नहीं थी मतदान की प्रक्रिया', निर्दलीय प्रत्याशी ने उठाए सवाल; चुनाव आयोग से की शिकायत
Sun, 25 Oct 2026 02:34 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:34 PM IST
सार
एमएलसी चुनाव की मतदान प्रक्रिया पर निर्दलीय प्रत्याशी अंबरीश पाल सिंह ने भी सवाल खड़े किए हैं। भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी की चुनाव आयोग से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
निर्दलीय प्रत्याशी अंबरीश पाल सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मतदान की प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं थी, बूथों पर सत्ता का कब्जा रहा। भाजपा के मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को बूथों में अंदर जाने की खुली छूट रही। इसकी मेल के माध्यम से चुनाव आयोग से शिकायत भी की है। अब तक कोई जवाब नहीं आया है। इतनी गड़बड़ियों के बाद भी हम चुनाव जीत रहे हैं। विधान परिषद आगरा खंड स्नातक के निर्दलीय प्रत्याशी अंबरीश पाल सिंह ने ये आरोप लगाते हुए दावा किया।
उन्होंने शनिवार को खंदारी स्थित बलवंत एजुकेशन सोसाइटी कार्यालय में अपने माता-पिता के साथ चुनाव में सहयोगियों और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। 51 फीसदी से ऊपर हुए मतदान पर खुशी जताई और विशेषकर महिला मतदाताओं की भागीदारी पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि निष्पक्षता पर सत्ता भारी रही। अतरौली, टप्पल, छाता, खैर व अन्य करीब आठ जगहों पर भाजपा के जनप्रतिधियों ने बूथों पर गड़बड़ी कराई। कई जगह मतदाता के पहुंचने से पहले वोट डाल दिए गए। चुनाव आयोग को 10 से 15 शिकायतें ई-मेल की गई हैं। ये पार्टियों के चुनाव नहीं होते हैं। उनके सिंबल पर नहीं लड़े जाते हैं। इसमें दलों को भाग नहीं लेना चाहिए।