{"_id":"69c80bca5c952cdb790f1a0f","slug":"video-reluctance-of-1098-private-schools-to-submit-form-six-before-increasing-fees-in-faridabad-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: फीस बढ़ाने से पहले फार्म छह जमा करने में 1098 निजी स्कूलों की आनाकानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: फीस बढ़ाने से पहले फार्म छह जमा करने में 1098 निजी स्कूलों की आनाकानी
फरीदाबाद जिले के राजकीय विद्यालयों में फीस बढ़ाने से पहले फार्म 6 भरना अनिवार्य है। इसके बाद भी विद्यालयों की लापरवाही सामने आ रही है। विभाग के आदेश के बाद भी महज 20 प्रतिशत विद्यालयों ने ही फार्म 6 जमा किया है। विभाग ने फार्म जमा करने के लिए विद्यालयों को 31 मार्च तक का समय दिया है।
जानकारी के अनुसार जिले में 1372 निजी विद्यालय संचालित हैं। इनमें से महज 274 विद्यालयों ने ही फार्म 6 जमा किया है, जबकि 1098 विद्यालय अपनी मनमानी करते हुए फार्म भरने में आनाकानी कर रहे हैं। इन विद्यालयों में 45 प्राइमरी, 477 मिडिल, 203 हाई और 373 सीनियर सेकंडरी विद्यालय शामिल हैं। यह स्थिति शिक्षा विभाग के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। गौरतलब है कि निजी विद्यालयों को फीस बढ़ाने से पहले फार्म-6 भरना अनिवार्य होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।