{"_id":"69c7b7ba3d8ed6b63e073476","slug":"demand-for-crores-of-rupees-in-exchange-for-ticket-fir-registered-in-delhi-serious-allegations-against-peopl-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"टिकट के बदले करोड़ों की मांग मामला: दिल्ली में FIR दर्ज, कांग्रेस से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट के बदले करोड़ों की मांग मामला: दिल्ली में FIR दर्ज, कांग्रेस से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 28 Mar 2026 04:43 PM IST
Link Copied
दिल्ली में चुनाव के टिकट के बदले करोड़ों मांगने के मामले में कांग्रेस से जुड़े लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गई है। गौरव कुमार की शिकायत पर नई दिल्ली के नार्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला हरियाणा में 2024 के विधानसभा चुनाव को लेकर रेवाड़ी जिले की बावल विधानसभा सीट की टिकट बेचने का मामले से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करने की पुष्टि की है। दिल्ली पुलिस के नार्थ एवेन्यू थाने में दी गई शिकायत में कहा गया है कि महिला कांग्रेस की पूर्व पदाधिकारी सुचित्रा देवी ने कांग्रेस हाईकमान और गांधी परिवार पर आरोप लगाया था कि बावल सीट के टिकट के नाम पर करोड़ों रुपये की रकम ऐंठी गई। उनके पति गौरव कुमार ने इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।