{"_id":"69c76701f024c43de60fbc6a","slug":"video-151-girls-worshipped-in-muzaffarnagar-awareness-program-on-women-safety-held-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: 151 कन्याओं का पूजन, महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: 151 कन्याओं का पूजन, महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम
रामनवमी के पावन अवसर पर मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में मिशन शक्ति के तहत कन्या पूजन और महिला/बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, उनकी धर्मपत्नी नीलम राय, नगर पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप और पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ ने 151 कन्याओं और 20 बालकों का पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए। इस दौरान महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कन्याओं और उनके अभिभावकों को लघु फिल्म के माध्यम से “गुड टच-बैड टच” सहित महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए समाज से जागरूक रहने तथा जरूरत पड़ने पर पुलिस सहायता लेने का आह्वान किया।
मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।