फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Miscreants open fire on head constable in Titavi; officer injured

Muzaffarnagar News: तितावी में हेड कांस्टेबल पर बदमाशों ने चलाई गोली, घायल

Sun, 25 Oct 2026 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Miscreants open fire on head constable in Titavi; officer injured
तितावी थाना क्षेत्र के पीपलहेड़ा रजबहा पर सिपाही पर हमले के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी सूरज कुमा - फोटो : Samvad
तितावी (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के कल्लरपुर रजबहे की पटरी पर छतैला गांव के पास शाम सात बजे हेड कांस्टेबल अजीत कुमार तीन साथियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान ईख के खेत में नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे से गोली चला दी। इससे हेड कांस्टेबल अजीत को गोली लग गई। साथी पुलिसकर्मियों ने घायल हेड कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएसपी सूरज कुमार राय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बदमाशों की तलाश के लिए आठ टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार रात स्मैक तस्करों की सूचना पर तितावी थाने से हेड कांस्टेबल अजित कुमार व अन्य तीन सिपाही पीपलहेड़ा और छतैला के बीच वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। हेड कांस्टेबल को सड़क किनारे गन्ने के खेत में नकाब लगाए हुए एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी गन्ने के खेत में घुस गया। पीछा करने पर गन्ने के खेत में पहले से मौजूद उसके दो साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

अजीत सिंह को तमंचे की गोली बाएं हाथ की तरफ कमर के पास के हिस्से में लगी है। गोली की आवाज सुनकर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घायल को भोपा रोड स्थित आनंद हास्पिटल में भर्ती कराया गया। घायल अजीत हापुड़ के ढाणा गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी अमृत जैन ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायल का हाल जाना। एसएसपी ने बताया कि पुलिस की आठ टीमें हमलावरों की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed