{"_id":"6add0cec78f0b53827046bfc","slug":"the-miscreants-opened-fire-before-the-police-could-take-aim-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-183893-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पुलिस के निशाना साधने से पहले बदमाशों ने चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पुलिस के निशाना साधने से पहले बदमाशों ने चलाई गोली
विज्ञापन
तितावी। थाना क्षेत्र की जसोई चौकी क्षेत्र में सूचना के बाद पुलिस ने छतैला के जंगल में डेरा डाल रखा था। वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। नकाबपोश दिखते ही हेड कांस्टेबल अजीत कुमार ने पीछा किया। पुलिस के निशाना साधने से पहले ही बदमाशों ने गोली चला दी। देर रात तक पुलिस जंगल के अलावा सहारनपुर जाने वाले रास्ते पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे और नशा तस्करी गिरोह की कुंडली खंगाली जा रही है।
इस महीने पुलिस पर हमले की यह तीसरी बड़ी घटना है। शाहपुर के पलड़ी में शामली के आदर्श मंडी थाना पुलिस पर हमला किया गया था। शुक्रवार रात सिखेड़ा में पुलिस पर हमला हुआ और शनिवार रात को तितावी के जसोई क्षेत्र में पुलिस पर फिर हमला किया गया।
शनिवार रात कल्लरपुर रजबहा के पास पुलिस को संदिग्ध व्यक्तियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। तितावी थाना और जसोई पुलिस चौकी की दो टीमों ने बदमाशों की तलाश शुरू की। हेड कांस्टेबल अजीत ने संदिग्ध को देखते ही पीछा किया लेकिन दूसरे पुलिसकर्मी पीछे रह गए।
विज्ञापन
इस बीच बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे हेड कांस्टेबल घायल हो गया। घायल को डायल 112 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि बदमाशो की तलाश की जा रही है। हेड कांस्टेबल से मामले की जानकारी ली गई है।
-- -- -- -- --
अप्रैल में कुटेसरा चौकी से हुआ था तबादला
हेड कांस्टेबल अजीत कुमार का अप्रैल माह में ही चरथावल क्षेत्र की कुटेसरा चौकी से तितावी थाने में तबादला हुआ था। वर्तमान में वह तितावी थाना क्षेत्र की जसोई पुलिस चौकी पर तैनात हैं। ड्यूटी के दौरान हुई इस घटना में उनके घायल होने की सूचना से पुलिस ने जांच शुरू करा दी है।
-- -- -- --
डीआईजी ने किया निरीक्षण
डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह ने देर रात घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद वह तितावी थाने की जसोई पुलिस चौकी पर पहुंचे, यहां पर एसएसपी सूरज कुमार राय समेत अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग की। बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस टीमों को निर्देश दिए गए।
-- -- -- --
केस-1
नौ मार्च 2015 को बिरालसी क्षेत्र में ईट भट्ठे पर बदमाशों ने सिपाहियों पर फायरिंग कर दी थी। इसमें सिपाही लखपत घायल हुआ था। बदमाशों ने सिपाहियों से एसएलआर लूट ली थी। बागपत के राहुल खट्टा गैंग की संलिप्तता सामने आई थी। वादी सिपाही दिनेश ने प्राथमिकी दर्ज कराया था। यह प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है।
-- -- -- --
केस-2
भोपा के में इसी साल जून में गांव के दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने छतों से पथराव कर दिया था। हमले में चौकी प्रभारी सुमित चौधरी और कांस्टेबल धर्मेंद्र घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने करीब 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
-- -- -- --
केस-3
शाहपुर थाना क्षेत्र के पलड़ी गांव में आठ अक्तूबर को शामली के आदर्श मंडी थाने से पुलिस वांछित मुजफ्फर उर्फ अजीज को पकड़ने के लिए आई थी। इस दौरान आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर हमला कर उसे छुड़ा लिया था। पुलिस के साथ हाथापाई की गई। पुलिस ने 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।