{"_id":"69c6b9e58362aea27b0dc15c","slug":"video-wedding-zone-has-been-ready-for-two-months-in-industrial-sector-site-4-in-greater-noida-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: औद्योगिक सेक्टर साइट-4 में दो माह से बनकर तैयार है वेडिंग जोन, नहीं हुआ आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: औद्योगिक सेक्टर साइट-4 में दो माह से बनकर तैयार है वेडिंग जोन, नहीं हुआ आवंटन
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:39 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक सेक्टर साइट-4 में वेंडिंग जोन दो माह पहले बनकर तैयार हो गया है, लेकिन अब तक एक भी क्योस्क का ताला नहीं खुल सका है। यूपीसीडा आवंटन नीति के अभाव में आवंटन नहीं कर सका है। जबकि व्यापारी व उद्यमी लंबे समय से इंतजार कर रहे है। उनका कहना है कि वेंडिंग जोन शुरू होने के बाद अतिक्रमण से मुक्ति मिलेगी। अभी सेक्टर की सड़कों से निकलना मुश्किल होता है।
यूपीसीडा के सेक्टरों में अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही है। इस कारण वहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। अतिक्रमण आपराधिक घटनाओं का भी कारण बन रहा है। इस पर यूपीसीडा ने सभी सेक्टरों में वेंडिंग जाने बनाने का फैसला लिया था। साइट-बी और 4 में वेडिंग जोन बनाने की जिम्मेदारी एक ही ठेकेदार को दी गई। दोनों जगह पर वेंडिंग जोन में 218 क्योस्क बनने है। साइट-4 का वेंडिंग जोन जनवरी के आखिर में बनकर तैयार हो चुकी है। फरवरी माह में यूपीसीडा ने वेंडिंग जोन का हैंडओवर भी ले लिया था। उसके बाद यूपीसीडा ने आवंटन नीति तैयार करने की कार्रवाई शुरू की, लेकिन अब तक आवंटन नीति तैयार नहीं हो सकी है। इस कारण दो माह से क्योस्क बंद है। सेक्टर की सड़कों पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। ढ़ाबे चल रहे है। जबकि अतिक्रमण को हटाकर सड़कों को साफ किया जाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।