Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Motorcycle Collides with Parked Pickup Near Fartiya Village in Bhiwani; Youth Dies a Tragic Death
{"_id":"69c7641557614946570f5c0d","slug":"video-motorcycle-collides-with-parked-pickup-near-fartiya-village-in-bhiwani-youth-dies-a-tragic-death-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के गांव फरटिया के पास खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के गांव फरटिया के पास खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत
लोहारू क्षेत्र में सतनाली रोड पर गांव फरटिया के नजदीक शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार गांव बवानी खेड़ा निवासी विकास, जो वर्तमान में गांव ढाणी ढोला में अपने परिवार के साथ रह रहा था, मोटरसाइकिल पर सवार होकर भिवानी स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। उसकी पत्नी इन दिनों भिवानी के एक अस्पताल में भर्ती थी, जिससे मिलने के लिए वह रात के समय निकला था।
जैसे ही वह फरटिया गांव के समीप पहुंचा, सड़क पर लकड़ियों से भरी एक पिकअप गाड़ी खड़ी मिली, जो अंधेरे में दिखाई नहीं दी। अचानक सामने आई इस पिकअप से उसकी मोटरसाइकिल जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विकास सड़क पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लोहारू थाना के उप-निरीक्षक सज्जन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक सड़क के बीचों-बीच मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने काफी प्रयासों के बाद मृतक के परिजनों से संपर्क किया और देर रात तक घटनास्थल पर जांच जारी रही।
बताया जा रहा है कि विकास बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में माता-पिता, एक बहन, पत्नी और दो छोटे-छोटे बेटे हैं। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पुलिस ने मृतक के पिता महेंद्र सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया है। वहीं हादसे में शामिल पिकअप गाड़ी को भी कब्जे में लेकर पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।