{"_id":"69c766feaa5658b7c10d3b26","slug":"video-teachers-women-and-ex-servicemen-honoured-at-village-festival-in-muzaffarnagar-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: गांव महोत्सव में शिक्षकों, महिलाओं और पूर्व सैनिकों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: गांव महोत्सव में शिक्षकों, महिलाओं और पूर्व सैनिकों का सम्मान
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला गांव महोत्सव के पहले दिन जिलेभर से आए किसानों, शिक्षकों, महिलाओं, पूर्व सैनिकों और आशा वर्कर्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न गतिविधियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
रुड़की रोड स्थित शिव चौक के निकट वसुंधरा कॉम्पलेक्स में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और अमित चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर उत्पादों की जानकारी ली।
कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित कर भविष्य में बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने भी प्रधानों को सम्मानित किया और स्टॉलों का भ्रमण किया।
दूसरे सत्र में सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण और भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने शिक्षकों, उद्यमियों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। इस दौरान पवन छाबड़ा, अमित पटपटिया, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. सहज गर्ग, कुलदीप चौधरी, हाजी असलम कुरैशी, श्यामपाल सिंघल, डॉ. कुलदीप त्यागी और करणवीर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।