सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   haridwar to ujjain gangajal yatra mahakal abhishek ganga dussehra akhaada parishad plan

Ujjain: अखाड़ा परिषद का बड़ा एलान, हरिद्वार से निकलेगी गंगाजल यात्रा, गंगा दशहरा पर महाकाल का होगा जलाभिषेक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2026 08:09 AM IST
haridwar to ujjain gangajal yatra mahakal abhishek ganga dussehra akhaada parishad plan
उज्जैन में गंगा दशहरा को लेकर एक बड़ा धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। इस मौके पर हरिद्वार से गंगाजल लाकर बाबा महाकाल का अभिषेक किया जाएगा। खास बात यह है कि गंगाजल सवारी रथ के जरिए भव्य शोभायात्रा के रूप में हरिद्वार से उज्जैन तक लाया जाएगा।

यह घोषणा श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने की। उन्होंने बताया कि अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरि महाराज के नेतृत्व में गंगा दशहरा पर यह आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार से कई क्विंटल गंगाजल लाया जाएगा और उसी जल से बाबा महाकाल का अभिषेक किया जाएगा। यह आयोजन आस्था और परंपरा का बड़ा प्रतीक होगा।

रवींद्र पुरी महाराज ने बताया कि अभी पहला कदम महाकाल मंदिर से शुरू किया जा रहा है। इसके बाद अगले साल से पूरे देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में जाकर गंगाजल से अभिषेक करने की योजना है। उन्होंने कहा कि यही हरि गिरि महाराज का सपना और सोच है, जिसे आगे बढ़ाया जाएगा।

कन्या पूजन और संतों का भव्य समागम

बड़नगर रोड स्थित श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े में कन्या पूजन का भव्य आयोजन भी किया गया। इस दौरान रवींद्र पुरी महाराज, हरि गिरि महाराज सहित कई संत-महात्मा मौजूद रहे। संतों और श्रद्धालुओं ने नवदुर्गा स्वरूप कन्याओं का पूजन किया और उनसे आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में कन्याओं के चरण धोकर उन्हें चुनरी, प्रसाद और उपहार दिए गए।

पढे़ं: हमीदिया अस्पताल में लिफ्ट संकट पर ब्रेक, 24 लिफ्ट फिर चालू, लेकिन सिस्टम की पोल खुली

रवींद्र पुरी महाराज ने खुद कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया और कहा कि सनातन परंपरा में कन्या को देवी का रूप माना जाता है। इस मौके पर कई अखाड़ों के संत मौजूद रहे, जिनमें जूना अखाड़ा, आह्वान अखाड़ा और महानिर्वाणी अखाड़ा के संत शामिल थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी कार्यक्रम में पहुंचे। शाम को सुंदरकांड पाठ हुआ और देर रात तक महाप्रसाद का आयोजन चलता रहा।

सनातन धर्म देता है एकता और समरसता का संदेश

कार्यक्रम के दौरान रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म सभी को साथ लेकर चलने की सीख देता है। अखाड़ा परिषद हमेशा समाज को जोड़ने का काम करती रही है और किसी तरह का भेदभाव नहीं करती। संतों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा, एकता और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाते हैं। कन्या पूजन जैसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का काम करते हैं। रवींद्र पुरी महाराज ने बताया कि अखाड़ा परिषद ने अलग-अलग वर्गों के संतों को सम्मान देकर उन्हें महामंडलेश्वर और जगतगुरु जैसे पदों पर स्थापित किया है। इससे समाज में समानता और समरसता को मजबूती मिली है।

अखाड़ा परिषद में ‘वर्चस्व’ की जंग: रवींद्र पुरी महाराज का तीखा प्रहार
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर जारी विवाद अब और गहराता जा रहा है। परिषद के दो धड़ों के बीच खींचतान अब ‘शत्रु नाश’ की प्रार्थनाओं तक पहुंच गई है। निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने एक बार फिर कड़े तेवर दिखाते हुए विरोधियों पर निशाना साधा।

नगर पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मां भगवती से प्रार्थना की गई है कि जो लोग आगामी कुंभ मेले की गरिमा और व्यवस्था में बाधा डालना चाहते हैं, उनका नाश हो। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को महानिर्वाणी अखाड़े के उस गुट की ओर इशारा माना जा रहा है, जो खुद को अध्यक्ष बता रहा है।

रवींद्र पुरी महाराज ने दो अध्यक्षों के विवाद पर चुटकी लेते हुए कहा कि पद न मिलने की हताशा में कुछ लोगों की मानसिकता कमजोर हो गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अखाड़ा परिषद का वास्तविक नेतृत्व प्रयागराज कुंभ के समय ही तय हो चुका है और नासिक कुंभ के बाद विधिवत चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी।

दो अध्यक्षों के दावे पर प्रतिक्रिया
जब उनसे दो-दो अध्यक्ष होने के दावे पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि प्रयागराज कुंभ से उनकी पहचान पूरे देश में स्थापित है, जबकि कुछ लोग नासिक में भंडारे के नाम पर खुद को अध्यक्ष घोषित कर बैठे। उन्होंने दोहराया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जो भी आगामी कुंभ में बाधा डालने की कोशिश करेगा, उसका अंत तय है।

उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ से पहले अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे। यह मार्ग प्राचीन परंपरा से जुड़ा है और यहां बने ढांचों को लेकर सरकार से बातचीत की जाएगी। अतिक्रमण हटाना आवश्यक है।

इसी वजह से बढ़ा विवाद
उज्जैन में अखाड़ा राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। हाल ही में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर विवाद खुलकर सामने आया। वर्तमान में परिषद में दो अध्यक्ष होने के दावे किए जा रहे हैं। एक ओर महानिर्वाणी अखाड़े से जुड़े रवींद्र पुरी महाराज हैं, जिन्हें 8 अखाड़ों का समर्थन बताया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर निरंजनी अखाड़े के रवींद्र पुरी महाराज हैं, जिन्हें 5 अखाड़ों का समर्थन मिलने का दावा है। इसी कारण स्थिति असमंजसपूर्ण बनी हुई है और विवाद लगातार गहराता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: राष्ट्रीय कला रंग भारती एवं लहर नाट्य मंच ने दिखाया नाटक बर्फ का मंचन

28 Mar 2026

Meerut: शिवांगी संगीत महाविद्यालय द्वारा 'त्रिदिवसीय कथक कार्यशाला' का आयोजन

28 Mar 2026

Meerut: शीश का दारी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाई गई रामनवमी, परिसर को गुब्बारों और फूलों से सजाया

28 Mar 2026

Meerut: एटीएस की बड़ी कार्रवाई, मेड इन चाइना गेटवे से संचालित अवैध टेलीफोन एक्सचेंज पकड़ा, छह गिरफ्तार

28 Mar 2026

अलीगढ़ में पत्नी से नाराज पति सिलिंडर में आग लगाकर हुआ फ़रार

27 Mar 2026
विज्ञापन

राम नाम मंदाकिनी शोभायात्रा समिति ने किया आयोजन, VIDEO

27 Mar 2026

अलीगढ़ में कनवरीगंज के श्री दुर्गा महारानी मंदिर से कड़ी सुरक्षा के बीच निकली परंपरागत शोभायात्रा

27 Mar 2026
विज्ञापन

तेलियानाला घाट पर नाविकों के दो गुटों में हिंसक झड़प, VIDEO

27 Mar 2026

केदारनाथ यात्रा: डीएम विशाल मिश्रा ने किया जवाड़ी बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, अवैध रूप से दुकान लगाने का भी लिया संज्ञान

27 Mar 2026

ग्रेटर नोएडा: औद्योगिक सेक्टर साइट-4 में दो माह से बनकर तैयार है वेडिंग जोन, नहीं हुआ आवंटन

27 Mar 2026

फरीदाबाद: सागर के ऑल राउंड प्रदर्शन से सेमीफाइनल में पहुंचा आरपीसीए

27 Mar 2026

राम दरबार पूजन और प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव का स्मरण; VIDEO

27 Mar 2026

कोडिन कफ सिरप प्रकरण में फरार प्रशांत उपाध्याय उर्फ लड्डू के घर बजी डुगडुगी, VIDEO

27 Mar 2026

जूडो-कराटे में काशी की खुशी, दिव्या, सुरभि, सौम्या, अंशिका राय और श्वेता को मिला पहला स्थान; VIDEO

27 Mar 2026

काशी में नित्या पाठक का हुआ नागरिक अभिनंदन, VIDEO

27 Mar 2026

श्री काशी विश्वनाथ धाम में हवन, कलश एवं कन्या पूजन संपन्न; VIDEO

27 Mar 2026

राम रमापति बैंक का 10 दिवसीय 99वां वार्षिकोत्सव शुरू, VIDEO

27 Mar 2026

राम रमापति बैंक से लिया रामनाम कर्ज, VIDEO

27 Mar 2026

दिल्ली: एमसीडी सदन में गैस सिलिंडर के मुद्दे पर हंगामा, आप पार्षदों का प्रदर्शन

27 Mar 2026

VIDEO: ऋषिकेश जा रहे ट्रक में सीएनजी के सिलिंडर से हुआ गैस रिसाव, मचा हड़कंप

27 Mar 2026

त्रियुगीनारायण-सोनप्रयाग मोटर मार्ग: उखड़ी डामर की ऊपरी परत, प्रशासन ने विस्तृत निरीक्षण कर की त्वरित कार्यवाही

27 Mar 2026

दामाद ने चचेरे ससुर के सिर पर सिल-बट्टे से प्रहार कर की हत्या, VIDEO

27 Mar 2026

कानपुर: चकेरी-जाजमऊ मार्ग पर मौत का सफर, ई-रिक्शे में लदी बाहर निकली सरिया

27 Mar 2026

कानपुर में सरदार पटेल की 150वीं जयंती; 37वीं वाहिनी पीएसी में मैराथन और साइक्लोथॉन का आयोजन

27 Mar 2026

Mahasamund: प्रेम विवाद में युवक ने शादीशुदा प्रेमिका पर किया हमला, फिर बिजली के खंभे पर चढ़कर खुद दे दी जान

27 Mar 2026

नूंह: आईएमटी रोजका मेव में मुआवजे पर टकराव से पहले प्रशासन सक्रिय, किसानों से बातचीत

27 Mar 2026

आरपीएफ के जवान ने चलती ट्रेन से गिरते यात्री को बचाया

27 Mar 2026

Moradabad News: जल जीवन मिशन का बुरा हाल, अमरोहा में 312 ओवरहेड टैंक अधूरे, टूटी पड़ी सड़कें

27 Mar 2026

Kanpur News: कानपुर में MSME कॉनक्लेव का शुभारंभ...150 से ज्यादा स्टार्टअप्स ने दिखाए नवाचार

27 Mar 2026

लखनऊ: तेल मिल के पास नवयुवक भंडारा समिति की ओर से 47वां मां भगवती भंडारा

27 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed