{"_id":"69c7b045eb5b6f29e401c3c7","slug":"video-mayor-virendra-bhatt-stated-action-will-be-taken-if-taxes-are-not-deposited-by-march-31-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"MC Mandi: मेयर वीरेंद्र भट्ट बोले- 31 मार्च तक टैक्स जमा नहीं करवाया तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MC Mandi: मेयर वीरेंद्र भट्ट बोले- 31 मार्च तक टैक्स जमा नहीं करवाया तो होगी कार्रवाई
नगर निगम मंडी को वित्त वर्ष की समाप्ति से पहले करीब डेढ़ करोड़ का टैक्स वसूलने को रह गया है। इसके लिए नगर निगम मंडी ने शहर वासियों से 31 मार्च तक अपना बकाया टैक्स अदा करने की अपील की है। यदि कोई व्यक्ति निर्धारित तिथि तक टैक्स जमा नहीं करवाता है तो फिर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी। नगर निगम मंडी हर वर्ष हाउस टैक्स, प्रॉपर्टी टैक्स और दुकानों के किरायों सहित अन्य माध्यमों से 5 करोड़ से अधिक का टैक्स वसूलती है। अभी तक चार करोड से अधिक का टैक्स वसूला जा चुका है जबकि करीब डेढ़ करोड़ वूसलना बाकी रह गया है। नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि शहर वासियों द्वारा जो भी तय टैक्स दिया जाता है उसी से शहर का विकास करवाया जाता है। उन्होंने शहर वासियों से विनम्र निवेदन किया है कि बकाया टैक्स को 31 मार्च तक हर हाल में जमा करवा दें ताकि भविष्य में उन्हें किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।