{"_id":"69c7b3aa810600b3be089850","slug":"video-manali-the-shatachandi-mahayajna-concludes-with-the-purnahuti-in-the-presence-of-goddess-hidimba-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"मनाली: माता हिडिंबा की उपस्थिति में पूर्णाहुति के साथ शतचंडी महायज्ञ संपन्न, हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली: माता हिडिंबा की उपस्थिति में पूर्णाहुति के साथ शतचंडी महायज्ञ संपन्न, हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद
मालरोड स्थित दुर्गा मंदिर में प्रथम नवरात्र से शुरू हुए शतचंडी महायज्ञ के संपन्न होने के बाद शनिवार को मालरोड़ पर भंडारा का आयोजन हुआ। भंडारा का प्रसाद ग्रहण करने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। लगभग 25 क्विंटल चावल और विभिन्न दालें परोसी गईं। इसके अलावा कढ़ी और मटर पनीर भी परोसा गया। पांच क्विंटल मीठा भात भी भक्तों को परोसा गया। शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ संपन्न हो गया था । माता हिडिंबा इस महायज्ञ की पूर्णाहुति के दौरान उपस्थित रहीं। शनिवार को भंडारे के बाद माता हिडिंबा अपने देवालय लौट गईं। दिनभर मालरोड में चहल-पहल देखने को मिली। मालरोड के अलावा बस स्टैंड में भी भंडारे की व्यवस्था की गई थी। सभी लोगों ने पंडाल में बैठकर बारी-बारी प्रसाद ग्रहण किया। उधर, दुर्गा मंदिर में विराजमान माता हिडिंबा और दुर्गा माता के दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रसाद बनाने का कार्य मध्यरात्रि से ही शुरू हो गया था। इसमें 35 बोटियों ने कार्य किया। इसके अलावा सैकड़ों सेवादार भी दिनभर प्रसाद आवंटन कार्य करते रहे। माता हिडिंबा के कारदार रघुवीर नेगी ने बताया कि महायज्ञ संपूर्ण होने पर भंडारा का आयोजन हुआ। इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।