{"_id":"69c7af873c5db41a7a07b15d","slug":"video-women-safety-and-awareness-run-rally-in-ghazipur-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एएसपी बोले- बेटियों को हर हाल में करें शिक्षित, जिससे हर काम में वह हो सक्षम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एएसपी बोले- बेटियों को हर हाल में करें शिक्षित, जिससे हर काम में वह हो सक्षम
गाजीपुर में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के दूसरे चरण के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता दौड़ रैली का आयोजन शनिवार को विकास भवन चौराहे से किया गया। एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों का एक बड़ा कारण अशिक्षा है। ऐसे में आवश्यक है कि पुत्रियों को हर हाल में शिक्षित करें, जिससे वे किसी भी कार्य में सक्षम हो सकें।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अतुल सोनकर ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान 5.0 फेज द्वितीय के तहत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए सशक्त व स्वालंबी बनाने के लिए दौड़ रैली का आयोजन हुआ है। इससे महिला सुरक्षा के प्रति जनपद पुलिस की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा एवं सुरक्षा उपायों के प्रति प्रशिक्षित किया जा रहा है।
थानों पर स्थापित है मिशन शक्ति केंद्र
एएसपी ग्रामीण ने बताया कि महिला सुरक्षा संबंधी सभी पुलिस सेवाओं को एकीकृत करते हुए प्रत्येक थाने पर मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना की गई है। इस केंद्र के माध्यम से महिला हेल्प डेस्क, बीट पुलिसिंग, एंटी रोमियो स्क्वॉड, 1090, 181, 112 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं से समन्वित स्थापित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इससे महिलाओं की शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित होगा और पुलिस की पहुंच सीधे तौर पर प्रत्येक महिला तक स्थापित होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।