{"_id":"69c8189cc112af51730bb001","slug":"video-special-attention-must-be-paid-to-neurological-education-and-research-dialogue-is-essential-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"न्यूरोलॉजिकल शिक्षा, अनुसंधान पर विशेष ध्यान देना होगा, संवाद भी जरूरी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूरोलॉजिकल शिक्षा, अनुसंधान पर विशेष ध्यान देना होगा, संवाद भी जरूरी; VIDEO
वाराणसी न्यूरोलॉजिकल सोसायटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय न्यूरो भारत कॉन्क्लेव में वक्ताओं ने न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के कारण, उपचार की विधि पर विस्तृत चर्चा की। उद्घाटन समारोह में बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि न्यूरोलॉजिकल शिक्षा, अनुसंधान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही आपसी संवाद को भी बढ़ावा देना जरूरी है।
नदेसर स्थित होटल में आयोजित सभागार में आईएमएस बीएचयू के साथ ही दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, लखनऊ आदि जगहों से बड़ी संख्या में विशेषज्ञों ने न्यूरोसाइंस की चुनौतियों पर चर्चा की। बीएचयू कुलपति ने कहा कि न्यूरोलॉजिकल शिक्षा, अनुसंधान और सहयोगात्मक संवाद को आगे बढ़ाने की दिशा में इस तरह के आयोजन अहम होंगे। दो दिन तक होने वाले इस आयोजन में होने वाली चर्चाएं निश्चित तौर पर डॉक्टराें के साथ-साथ मरीजों के लिए भी लाभकारी होगी। पहले दिन अलग-अलग सत्रों में एंडोस्पाइनल सर्जरी, सीपी एंगल टयूमर, टयूमर सर्जरी, न्यूरो आंकोलॉजी आदि विषय पर अपनी बात रखी। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. अविनाश चंद्र सिंह, डाॅ. राकेश सिंह ने बताया कि न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में नई तकनीक से उपचार पर विशेषज्ञों को एक मंच पर लाना ही कार्यक्रम का उद्देश्य है। इससे प्रतिभागियों और इस क्षेत्र के विशेषज्ञों को न्यूरोलॉजिकल विज्ञान में हाल की प्रगति, नैदानिक पद्धतियों और उभरते रुझानों पर विचार-विमर्श करने का मौका मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।