{"_id":"69c7ca7fde9b0577b80c97a4","slug":"video-3-acres-of-mustard-crop-burnt-to-ashes-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: कैंसर पीड़ित किसान की बेटी की शादी से पहले 3 एकड़ सरसों की फसल जलकर हुई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: कैंसर पीड़ित किसान की बेटी की शादी से पहले 3 एकड़ सरसों की फसल जलकर हुई राख
गांव राजगढ़ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कैंसर से जूझ रहे किसान की मेहनत की कमाई, उसकी तीन एकड़ सरसों की फसल, अज्ञात लोगों द्वारा लगाई गई आग में पूरी तरह से जलकर राख हो गई। किसान लीलू का आरोप है कि यह घटना रंजिशवश की गई। किसान ने यह फसल बटाई पर रखी हुई जमीन में उगाई थी और काटकर खेत में एकत्रित कर रखी थी। बताया गया है कि आग लगने के समय वह अपने घर में मौजूद थे। दोपहर के समय खेत से धुआं उठता देख ग्रामीण दौड़े और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग ने पूरी फसल को भस्म कर दिया था। आग लगने की सूचना तुरंत अग्निशमन केंद्र को दी गई। दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी। किसानों और ग्रामीणों ने बताया कि यह सरसों की फसल जलने से किसान को करीब ढाई लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। किसान की बेटी की शादी 13 मई को तय थी। किसान ने बताया कि यह घटना उनके लिए किसी बड़ी त्रासदी से कम नहीं है, क्योंकि फसल के जल जाने से शादी का खर्च और अन्य तैयारियों पर गंभीर असर पड़ेगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अज्ञात आग लगाने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए और पीड़ित किसान को मुआवजा प्रदान किया जाए। किसान ने भी आरोप लगाया कि इस आग के पीछे किसी व्यक्तिगत रंजिश का हाथ हो सकता है। इस घटना ने गांव में रोष फैला दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।