{"_id":"69c76f4819bd0afbb80fa652","slug":"video-saltanapara-paravacal-ekasaparasa-va-para-blta-davaidara-sa-takaraii-eka-ka-mata-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुलेट डिवाइडर से टकराई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुलेट डिवाइडर से टकराई, एक की मौत
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना दोस्तपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत माइलस्टोन 165 पर हुई, जब एक बुलेट मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
कादीपुर के सीओ विनय गौतम ने बताया कि मृतक की पहचान आमिर (लगभग 32 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपने दो दोस्तों अर्पित मिश्रा (22 वर्ष) और सागर गुप्ता उर्फ सुनील के साथ गोरखपुर से उन्नाव जा रहा था। अर्पित और सुनील दोनों उन्नाव के बांगरमऊ के निवासी हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बुलेट मोटरसाइकिल चालक को नींद की झपकी आने के कारण बाइक सीधे डिवाइडर से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में आमिर की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) दोस्तपुर में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबेडकर नगर रेफर कर दिया गया है। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।