{"_id":"69c76f2719bd0afbb80fa64b","slug":"video-sgpc-budget-session-today-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसजीपीसी का बजट इजलास आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का बजट इजलास आज आयोजित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण बैठक में धर्म प्रचार और शिक्षा को केंद्र में रखते हुए कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
एसजीपीसी के मुख्य प्रवक्ता कुलवंत सिंह मन्नण ने बताया कि बजट सत्र के दौरान सिख धर्म के प्रचार-प्रसार को और मजबूत करने के लिए विशेष योजनाओं पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही एसजीपीसी के अधीन चल रहे शैक्षणिक संस्थानों के विकास और सुधार को लेकर भी ठोस फैसले लिए जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि बैठक में बंदी सिखों की रिहाई का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस संबंध में आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा, ताकि इस मुद्दे को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।