{"_id":"69c77aa9fbd56e9e2e00464d","slug":"harsimrat-kaur-badal-welcomes-excise-duty-cut-raises-questions-on-law-and-order-situation-in-punjab-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरसिमरत कौर बादल ने एक्साइज ड्यूटी कटौती का किया स्वागत, पंजाब की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरसिमरत कौर बादल ने एक्साइज ड्यूटी कटौती का किया स्वागत, पंजाब की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 28 Mar 2026 12:22 PM IST
Link Copied
पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती किए जाने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हरसिमरत कौर बादल ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे आम जनता को राहत देने वाला कदम बताया है। हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से महंगाई से जूझ रही जनता को कुछ राहत मिलेगी। उन्होंने साथ ही पंजाब की राज्य सरकार से भी अपील की कि वह पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कमी करे, ताकि लोगों को और अधिक राहत मिल सके। इस दौरान उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए। हरसिमरत ने आरोप लगाया कि पंजाब में हालात बिगड़ चुके हैं और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि “राज्य में ऐसा माहौल बन गया है कि कोई भी कहीं भी जाकर वारदात को अंजाम दे सकता है,” और इसे गैंगस्टर राज करार दिया। इसके अलावा, उन्होंने डीएम गगनदीप सिंह रंधावा से जुड़े मामले को लेकर भी भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा। हरसिमरत ने कहा कि सरकार को कानून व्यवस्था सुधारने और प्रशासनिक मामलों में पारदर्शिता लाने की जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।