{"_id":"6addaa6c72e16074f90aa652","slug":"video-road-accident-in-nangal-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"नंगल में सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौत; चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंगल में सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौत; चार लोग घायल
नंगल-श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर एमपी कोठी के पास रविवार सुबह करीब 7 बजे हुए सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार महिला समेत चार लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान नंगल के जी ब्लॉक निवासी सौरभ के रूप में हुई है। वह कुरियर बॉय के तौर पर काम करता था और दो छोटे बच्चों का पिता था।
हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, श्री आनंदपुर साहिब की ओर से आ रहा एक ट्रक दूसरे ट्रक से आगे निकलने के प्रयास में ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान ट्रक ने माता बगलामुखी मंदिर में माथा टेककर चंडीगढ़ लौट रही एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक सड़क के बीचोंबीच पलट गया।
हादसे के दौरान सौरभ सड़क किनारे अपनी बाइक पर खड़ा था। वह भी ट्रक और कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में कार के सभी एयरबैग खुल गए। कार में सवार महिला समेत चार लोगों को चोटें आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।