{"_id":"69c77197d353ab3630055fce","slug":"video-cm-flying-squad-raids-three-locations-in-pali-mahendragarh-30-lpg-cylinders-recovered-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में सीएम फ्लाइंग का पाली में तीन जगह पर छापा, 30 एलपीजी सिलिंडर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में सीएम फ्लाइंग का पाली में तीन जगह पर छापा, 30 एलपीजी सिलिंडर बरामद
गांव पाली में एलपीजी सिलिंडर के अवैध स्टॉक की सूचना पर शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग ने खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम के साथ मिलकर छापेमारी की। इसमें टीम को एक ही व्यक्ति के तीन स्थानों पर 30 सिलिंडर बरामद हुए। आरोपी गोपाल कृष्ण के खिलाफ सदर पुलिस थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। बता दें कि सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि पाली निवासी गोपाल कृष्ण ने एलपीजी सिलिंडर का अवैध स्टॉक कर रखा है। इस पर सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी से एसआई सुरेंद्र सिंह और खाद्य आपूर्ति विभाग महेंद्रगढ़ से निरीक्षक प्रवीण ने दबिश दी। टीम गोपाल के घर पहुंची तो यहां पर जांच के दौरान एचपी गैस के 14 किलोग्राम के 5 खाली सिलिंडर, इंडेन के 5 किलोग्राम के 2 सिलिंडर पाए गए। बाद में टीम पास की धर्मशाला में पहुंची तो यहां पर एचपी गैस के 14 किलोग्राम के 7 सिलिंडर, इंडेन के 4 सिलिंडर और एचपी के 5 किलोग्राम के 9 सिलिंडर बरामद हुए। ये सभी सिलिंडर खाली पाए गए। इसके अलावा यूपी नंबर की एक पिकअप गोपाल के घर के पास खड़ी मिली। इसकी जांच की तो इंडेन के 14 किलोग्राम एक भरा व एक खाली सिलिंडर और एक एचपी गैस का भरा सिलिंडर बरामद हुआ। टीम के पूछताछ करने पर गोपाल संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और न ही इनसे संबंधित कोई साक्ष्य प्रस्तुत किया। इसके बाद टीम ने गोपाल कृष्ण पर गैस सिलिंडर का अवैध स्टॉक करने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और सिलिंडर जब्त कर लिए।
सूचना के आधार पर मौके पर दबिश दी गई और 30 गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - प्रवीण कुमार, निरीक्षक, खाद्य आपूर्ति विभाग, महेंद्रगढ़
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।