{"_id":"69c76a85dc9ac16968025436","slug":"video-gada-mahal-sarakashha-ka-sathasha-ka-satha-thaugdha-palsa-mashana-shakata-50-ka-tahata-rana-fara-epavaramata-ka-aayajana-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: महिला सुरक्षा के संदेश के साथ दौड़ी पुलिस, मिशन शक्ति 5.0 के तहत “रन फॉर एंपावरमेंट” का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: महिला सुरक्षा के संदेश के साथ दौड़ी पुलिस, मिशन शक्ति 5.0 के तहत “रन फॉर एंपावरमेंट” का आयोजन
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत शनिवार को गोंडा पुलिस ने “रन फॉर एंपावरमेंट” का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस दौड़ में महिला पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन का संदेश दिया।
दौड़ का शुभारंभ पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर किया गया, जो कचहरी, अंबेडकर चौराहा और एनसीसी कार्यालय होते हुए यातायात कार्यालय पर समाप्त हुई।
एसपी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें जनसहभागिता बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से मिशन शक्ति अभियान से जुड़कर सहयोग करने की अपील की।
अभियान के तहत जिले में एंटी रोमियो टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों, कॉलेजों और बाजारों में लगातार निगरानी की जा रही है। एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत, सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक दवाच्या, प्रतिसार निरीक्षक अजय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।