{"_id":"69c76a8be2476d9b1a0080dc","slug":"video-saltanapara-pata-na-patana-para-kalhaugdha-sa-kaya-hamal-thana-abdakaranagara-rafara-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, दोनों अंबेडकरनगर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, दोनों अंबेडकरनगर रेफर
सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आरोपी ने बाद में खुद को भी घायल कर लिया। दोनों को गंभीर हालत में अंबेडकरनगर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
यह घटना चंद्रभान निषाद और उसकी पत्नी पूजा (लगभग 30 वर्ष) के बीच हुए विवाद के बाद हुई। विवाद का कारण चंद्रभान की नशे की लत थी। पत्नी पूजा द्वारा विरोध करने पर चंद्रभान ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी ने स्वयं का गला काटकर आत्महत्या का प्रयास भी किया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबेडकरनगर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, चंद्रभान और पूजा की शादी छह साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें दीपाली (5) और भोला (2) शामिल हैं। चंद्रभान की शराब और गांजे की लत के कारण पूजा अक्सर अपने मायके में रहती थी। वह पांच दिन पहले ही पत्नी को ससुराल से वापस घर लाया था।
सीओ विनय गौतम ने बताया कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है तथा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।