{"_id":"69c77a59b57c2c03840b9ace","slug":"video-contractors-in-guru-har-sahai-defraud-laborers-by-withholding-outstanding-dues-from-the-grain-market-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुहरसहाय में दाना मंडी से अवशेष की धनराशि न देकर ठेकेदारों ने मजदूरो से की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुहरसहाय में दाना मंडी से अवशेष की धनराशि न देकर ठेकेदारों ने मजदूरो से की ठगी
फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय में मजदूर अपनी शिकायत लेकर मार्केट कमेटी के अधिकारियों से मिलें। मार्केट कमेटी की चेयरमैन सुशील बट्टी ने कहा कि मजदूरों के साथ ठगी हुई है। ये मामला उनके ध्यान में है। इस संबंधी उन्होंने मार्केट कमेटी के सचिव को अवगत कराया है, लेकिन सचिव की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मजदूरों का कहना है कि लगभग तीन सौ मजदूरों के साथ ठेकेदारों ने ठगी मारी है। उनका चार सीजनों का लगभग एक करोड़ रुपये बनता है। एक मजदूर के तकरीबन तीस हजार से पैंतीस हजार रुपये बनते हैं।
उधर, मार्केट कमेटी के सचिव का कहना है कि उन्हें पदभार संभाले करीब चार माह हुए हैं। एसडीएम की तरफ से उन्हें एक पत्र मिला है, मामले की जांच वास्ते एक जांच कमेटी गठित की जाएगी। मजदूरों को उनका पैसा दिलवाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।