Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Woman alleges murder was disguised as an accident to cover up the case; police say action will be taken following a re-investigation.
{"_id":"6ae20c046f2d7a6bce095c1c","slug":"video-woman-alleges-murder-was-disguised-as-an-accident-to-cover-up-the-case-police-say-action-will-be-taken-following-a-re-investigation-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिला का आरोप- हत्या को हादसे का रूप देकर मामले को दबाया, पुलिस बोली- दोबारा जांच कर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का आरोप- हत्या को हादसे का रूप देकर मामले को दबाया, पुलिस बोली- दोबारा जांच कर होगी कार्रवाई
बेटे की मौत के मामले में एक साल बाद भी इंसाफ न मिलने से परेशान एक बुजुर्ग महिला ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पठानकोट के बाहर सड़क पर अकेले ही धरना लगा दिया। गांव माजरा निवासी बलविंदर कौर ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पिछले एक साल से इंसाफ के लिए पुलिस थानों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन उनके बेटे की मौत के मामले में अब तक सही जांच नहीं हो पाई है। महिला का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या को हादसे का रूप दे दिया गया, जबकि वह लगातार पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और संदिग्धों से पूछताछ करने की मांग कर रही हैं।
पीड़ित बलविंदर कौर के मुताबिक करीब एक साल पहले उनके बेटे का शव पंजाब और जेएंडके बॉर्डर कीड़ियां क्षेत्र में मिला था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पड़ोस में रहने वाले युवक, जो कथित तौर पर नशा तस्करी में भी संलिप्त है, ने उनके बेटे की हत्या करवाई है। महिला का कहना है कि वह कई बार पुलिस को इस संबंध में जानकारी दे चुकी हैं और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ करने की मांग भी कर चुकी हैं। इसके बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला।
थाना तारागढ़ के चक्कर काटकर परेशान हुई महिला
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि बेटे की हत्या करने वाले आरोपी उन्हें यह धमकियां भी देते हैं कि अभी तो तुम्हारा एक बेटा मारा है और दूसरे को भी मार देंगे।
वह पिछले एक साल से थाना तारागढ़ के चक्कर काट रही हैं, लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी। बुधवार को वह अपनी शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचीं और एसएसपी से बातचीत करने का प्रयास किया। हालांकि, एसएसपी के कार्यालय में मौजूद न होने के कारण उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। महिला ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद किसी अधिकारी ने भी उनकी बात नहीं सुनी। उल्टा, सड़क पर धरना देने के कारण उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की चेतावनी दी गई।
महिला का कहना है कि वह किसी शौक के चलते सड़क पर बैठने को मजबूर नहीं हुई हैं, बल्कि बेटे की मौत के मामले में न्याय न मिलने और लगातार पुलिस के चक्कर काटने से परेशान होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। धरने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया।
शिकायत दोबारा दर्ज, जांच के बाद होगी कार्रवाई : एसपी
इस मामले में एसपी विशाल दीप ने कहा कि मामला काफी पुराना है। बुजुर्ग महिला की शिकायत दोबारा दर्ज की गई है। मामले में फिर से कार्रवाई की जाएगी और जांच के दौरान जो भी व्यक्ति आरोपी पाया जाएगा उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।