Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
In Sanket, Radha Rani welcomed the Braj Yatra pilgrims by showering them with flowers and arranged for a meal for them.
{"_id":"6ae1b9a9d227f200fd0db216","slug":"video-in-sanket-radha-rani-welcomed-the-braj-yatra-pilgrims-by-showering-them-with-flowers-and-arranged-for-a-meal-for-them-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: संकेत में राधा रानी ब्रजयात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत, यात्रियों को कराया भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: संकेत में राधा रानी ब्रजयात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत, यात्रियों को कराया भोजन
नंदगांव। राधा-कृष्ण की विवाहस्थली संकेत में पद्मश्री रमेश बाबा की राधा रानी ब्रजयात्रा का ब्रजवासियों ने पुष्प वर्षा, माल्यार्पण और दुपट्टा ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने यात्रियों को भोजन कराकर सेवा और समर्पण का परिचय दिया।
गांव-गांव में चल रहे हरिनाम प्रभात फेरी कार्यक्रमों से जुड़े श्रद्धालुओं में रमेश बाबा के प्रति विशेष निष्ठा और श्रद्धा देखने को मिल रही है। अंजन वन के दर्शन के बाद संकेत पहुंचे यात्रियों का स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। स्वागतकर्ताओं ने इसे अपना सौभाग्य बताया।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने विह्वल कुंड, राधारमण मंदिर, विवाहस्थली, कृष्ण कुंड और संकेत बिहारी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद यात्री दोमिल वन पहुंचे। मान्यता है कि इसी वन में राधा-माधव का प्रथम मिलन हुआ था।
इसके बाद यात्रा हरिमोहन शास्त्री की गोशाला पहुंची, जहां शास्त्री ने मान बिहारीलाल की आरती उतारी और यात्रियों का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जयप्रकाश त्यागी, प्रीतम प्रधान, शंकर काका, वदन, श्याम, परशुराम, निरतो पंडित, जयराम, धर्मवीर पार्षद और स्वामी चरण सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।
बुधवार को यात्रा में नंदगांव की परिक्रमा और प्रमुख मंदिरों के दर्शन किए जाएंगे। रात्रि में नंदगांव और बरसाना के गोस्वामियों का बागविनोद मंदिर में आयोजन प्रस्तावित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।