{"_id":"6ae1b5c32ed00338b803f3dd","slug":"video-mayor-lashes-out-at-sdo-during-hisar-municipal-corporation-house-meeting-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार नगर निगम की हाउस की बैठक में एचएसवीपी एसडीओ पर भड़के मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार नगर निगम की हाउस की बैठक में एचएसवीपी एसडीओ पर भड़के मेयर
हिसार नगर निगम के सभागार में बुधवार को दूसरे दिन भी हाउस की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, सहकारी समितियां, जन स्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम से संबंधित एजेंडे रखे गए।
बैठक में एचएसवीपी के एसडीओ रामप्रकाश पर मेयर प्रवीन पोपली भड़क गए। दरअसल, वार्ड 14 की पार्षद सुमन यादव ने कहा कि 13 अक्टूबर को उन्होंने वार्ड की समस्याएं एसडीओ को व्हाट्सएप पर भेजी थी। मगर एसडीओ ने उन समस्याओं को देखा तक नहीं। जब एसडीओ से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्षद का नंबर उनके पास सेव नहीं है। इस पर मेयर प्रवीन पोपली ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि डेढ़ साल हो गया आपके पास पार्षद का नंबर भी नहीं है। उन्होंने कहा कि दोबारा इस बात को सहन नहीं किया जाएगा की किसी अधिकारी के पास किसी पार्षद का नंबर नहीं है। पुराने सभी अधिकारियों को पार्षदों के नंबर मोबाइल में सेव करने के निर्देश दिए।
मिल गेट होकर जाएगी सिटी बस
रोडवेज प्रशासन की ओर से रायपुर तक चलाई जा रही सिटी बस को अब मिल गेट से होकर निकाला जाएगा। वार्ड सात के पार्षद मनोहर लाल ने इस एजेंडे को रखा। जिस पर रोडवेज अधिकारी ने आश्वासन दिया कि इस बस को अब मिल गेट होकर चलाया जाएगा।
पार्षद बोले, एचएसवीपी की सड़कों से अवैध कब्जा हटाया जाए
पार्षदों ने एचएसवीपी की कार्यप्रणाली को लेकर काफी नाराजगी जाहिर की। पार्षद राजेश अरोड़ा ने कहा कि डिफेंस कॉलोनी में एचएसवीपी की सड़कों पर अवैध कब्जा किया जा रहा है।
अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। पार्षद सुमन यादव और जगमोहन मित्तल ने कहा कि सेक्टर 9-11 में जल भराव होता है। जल भराव को खत्म करने के लिए जो मोटर है वह बहुत छोटी है। इस पर एक्सईएन भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वहां पर बड़ी मोटर लगा रहे हैं।
एक महीने में समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। जगमोहन मित्तल ने कहा कि एचएसवीपी और पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट का आपस में कोई कोऑर्डिनेशन नहीं है। इस कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर यह दोनों विभाग आपस में कोऑर्डिनेशन कर ले तो सेक्टरों की आधी समस्या खत्म हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।