Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Chhata Sugar Mill Case: Farmers set out to lay siege to the DM’s office in Mathura, arriving on hundreds of tractors.
{"_id":"6ae1b9bb816ecdde990bf22f","slug":"video-chhata-sugar-mill-case-farmers-set-out-to-lay-siege-to-the-dms-office-in-mathura-arriving-on-hundreds-of-tractors-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छाता शुगर मिल प्रकरण: सैकड़ो ट्रैक्टरों पर सवार होकर डीएम कार्यालय मथुरा घेरने निकले किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छाता शुगर मिल प्रकरण: सैकड़ो ट्रैक्टरों पर सवार होकर डीएम कार्यालय मथुरा घेरने निकले किसान
छाता मथुरा। छाता शुगर मिल पुनरुद्धार की मांग को लेकर लंबे समय से जारी आंदोलन ने अब उग्र रूप ले लिया है। धरना स्थल पर डटे किसान अपनी मांगों की अनदेखी से नाराज होकर आज बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर मथुरा स्थित जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय मथुरा का घेराव करने के लिए कूच कर चुके हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान छाता शुगर मिल परिसर में बने धरना स्थल से ट्रैक्टरों का बड़ा काफिला लेकर निकले हैं। किसानों का स्पष्ट कहना है कि प्रशासन द्वारा लगातार दिए जा रहे आश्वासनों के बावजूद अब तक मिल को शुरू कराने के दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के विरोधस्वरूप किसान अपनी आवाज सीधे उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए ट्रैक्टर रैली के रूप में जिला मुख्यालय की ओर बढ़ रहे हैं।
किसानों के इस आंदोलन और भारी संख्या में ट्रैक्टरों के कूच को देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया है। मथुरा-दिल्ली राजमार्ग एवं कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।