{"_id":"69c7ca1e27b8b65b150efe0d","slug":"video-gas-cylinders-are-not-available-in-the-city-even-after-15-days-of-booking-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: शहर में बुकिंग के 15 दिन बाद भी नहीं मिल रहे गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: शहर में बुकिंग के 15 दिन बाद भी नहीं मिल रहे गैस सिलिंडर
शहर में रसोई गैस की किल्लत ने आम जनता के चूल्हे ठंडे कर दिए हैं। एक ओर जिला प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक होने का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर धरातल पर सच्चाई इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है।
शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों पर पिछले 15 दिनों से बुकिंग कराने के बावजूद उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। हालत यह है कि सिलिंडर लेने के लिए लोगों को सुबह छह बजे से ही एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है।
डीसी मोहम्मद इमरान रजा और जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने कहा था कि जिले की 24 एजेंसियों के पास 9 हजार से अधिक सिलेंडरों का स्टॉक मौजूद है और प्रतिदिन लगभग छह हजार सिलेंडर सप्लाई किए जा रहे हैं। बुकिंग के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल रहा। एजेंसियों पर पहुंचने वाले लोगों को स्टॉक खत्म होने या गाड़ी न आने का बहाना बनाकर वापस भेज दिया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।