{"_id":"6a5145fd9257300bed0ed3ff","slug":"jind-to-become-a-launching-pad-for-technology-not-politics-jind-news-c-199-1-sroh1009-156524-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जींद अब राजनीति नहीं, तकनीक का बनेगा लॉन्चिंग पैड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जींद अब राजनीति नहीं, तकनीक का बनेगा लॉन्चिंग पैड
Sat, 11 Jul 2026 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि जींद अब राजनीति का नहीं भविष्य की तकनीक का लांचिंग पैड बनेगा।
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कहा कि 17 जुलाई का दिन हरियाणा के इतिहास में विकास, आधुनिक तकनीक और भविष्य की नई संभावनाओं का प्रतीक बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद आगमन केवल उद्घाटन कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित हरियाणा के नए युग का शुभारंभ है।
बराला ने कहा कि राजनीतिक दृष्टि से हरियाणा का दिल माने जाने वाले जींद को वर्षों तक विपक्षी दलों ने केवल अपनी राजनीतिक लॉन्चिंग का मंच बनाया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने जींद को नई दिशा और नई दशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने जींद के विकास को प्राथमिकता देते हुए इसे आधुनिक तकनीक, रेलवे विकास और निवेश का नया केंद्र बनाने की ठोस योजना तैयार की है।
विज्ञापन
देश की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन की शुरुआत जींद से होना केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। इससे जींद की पहचान विश्व स्तर पर स्थापित होगी और यह शहर भविष्य की तकनीक के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि देश ग्रीन एनर्जी और क्लीन मोबिलिटी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ इस बात का प्रमाण है कि भारत अब केवल नई तकनीकों का उपभोक्ता नहीं, बल्कि उनका नेतृत्व करने वाला देश बन रहा है।