{"_id":"6a5144aeea3ef1bee00438b0","slug":"pm-modi-will-flag-off-the-train-from-platform-3-jind-news-c-199-1-sroh1006-156519-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पीएम मोदी प्लेटफार्म-3 से दिखाएंगे ट्रेन को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पीएम मोदी प्लेटफार्म-3 से दिखाएंगे ट्रेन को हरी झंडी
Sat, 11 Jul 2026 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो 10जेएनडी13-रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर-3, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाइड्रोजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन की तैयारी अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद जंक्शन के प्लेटफार्म-3 से हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
रेलवे और जिला प्रशासन ने उद्घाटन को लेकर तैयारी तेज कर दी है। कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रेलवे प्लेटफार्म-3 पर रोड़ा बिछाया गया है वहीं साफ-सफाई का भी पूरा ख्याल रखा गया है। हाइड्रोजन ट्रेन को हाल ही में तकनीकी मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के लिए दिल्ली स्थित शकूरबस्ती वर्कशॉप भेजा गया था।
मरम्मत अंतिम चरण में है और ट्रेन के सोमवार तक जींद लौटने की उम्मीद है। ट्रेन के लौटते ही उद्घाटन से पहले अंतिम निरीक्षण और आवश्यक परीक्षण पूरे किए जाएंगे, ताकि समारोह के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए।
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यात्रियों की आवाजाही, प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग तथा अन्य व्यवस्थाओं को भी व्यवस्थित किया जा रहा है। हालांकि अभी तैयारियां चल रही है, लेकिन सभी तैयारियां निर्धारित समय के भीतर पूरी कर ली जाएंगी।
आज आएंगे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के लिए शनिवार को जींद जंक्शन आएंगे। उनके साथ रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। चेयरमैन स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म-3, हाइड्रोजन प्लांट, सुरक्षा इंतजाम, यातायात व्यवस्था तथा वीआईपी मूवमेंट की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।